- इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

जकार्ता, इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में समुद्र के अंदर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन समुद्र में लहरें नहीं उठी। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह देते हुए कहा कि भूकंप जकार्ता समय के अनुसार शनिवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे आया, जिसका केंद्र गारुत रीजेंसी से 151 किमी दक्षिण पश्चिम और 10 किमी की गहराई में था। भूकंप के झटके इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और निकटवर्ती बैंटन प्रांत के साथ-साथ मध्य जावा, योग्यकार्ता और पूर्वी जावा प्रांतों में भी महसूस किए गए। एजेंसी ने कहा कि पश्चिम जावा प्रांत में, सुकाबुमी शहर और तासिकमलया शहर में और पश्चिम जावा प्रांत की राजधानी बांडुंग शहर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने भूकंप के झटकों से संभावित रूप से विशाल लहरें नहीं उठने की संभावना को देखते हुये सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की। गौरतलब है कि इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह देश है और भूकंप के प्रति संवेदनशील है। इसकी स्थिति संवेदनशील भूकंप प्रभावित क्षेत्र, जिसे ‘पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर’ कहा जाता है, पर मौजूद है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag