- बादशाहों, सुल्तान के अत्याचारों पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता

देश की तरक्की कांग्रेस को अच्छी नहीं लगाती बेलगावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। रविवार को कर्नाटक में पीएम मोदी की चार चुनावी रैलियां है। सबसे पहले बेलगावी में उन्होंने रैली को संबोधित कर कहा कि ‘कर्नाटक के सभी वोटर का अभिनंदन कर्नाटक में जहां-जहां गया सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है फिर एकबार मोदी सरकार। उन्होंने कहा ईवीएम के बहाने कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की। 10 साल में भारत और शक्तिशाली हुआ भारत की पहचान लोकतंत्र के मां के रूप में होने लगी है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। भारत जब आगे बढ़ता हैं, तब हर भारतवासी को गर्व होता है। कांग्रेस देशहित से इतनी दूर हो गई है, परिवार हित में इतना खो चुकी है कि देश की तरक्की अच्छी नहीं लगती। भारत की हर सफलता पर कांग्रेस को शर्म आने लगी है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे पाप को आगे बढ़ा रहे हैं, उनका राजपूतों पर जो बयान दिया आप सभी ने सुना होगा। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवराज, चिन्नमा महारानी जैसे महान लोगों का अपमान किया, जिनकी देशभक्ति आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। यह सोच समझकर तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दिया गया बयान है। राजा महाराज को बुरा कह दिया लेकिन बादशाहों, सुल्तान के अत्याचारों पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन्होनें हमारे मंदिरों को तोड़ा अपमान किया वे उस औरंगेजब के गुणगान करने वालों के साथ हाथ मिलाते हैं। गौ हत्या, लूटपाट करने वाले नवाब शहजादे को वे याद नहीं आए जिन्होने भारत के विभाजन में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है। यहां बेलगावी में एक बहन के साथ जो हुआ और जैन मुनि के साथ जो हुआ शर्मसार करने वाला है। हुगली में हमारी एक बेटी के साथ जो हुआ उस घटना ने पूरे देश में भूचाल ला दिया। बैंगलुरू के कैफे में बम धमका हुआ, तब उस भी गंभीरता से नहीं लिया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag