- बैलगाड़ी से वोट मांग रहा है, कांग्रेस प्रत्याशी

राजकोट। राजकोट संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी परेश धनानी मतदाताओं तक पहुंचने,और वोट मांगने के लिए बैलगाड़ी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके सामने भाजपा के ताकतवर प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला है। जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री भी हैं। वह गुजरात के बड़े नेताओं में शुमार है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का सबसे करीबी माना जाता है। पुरुषोत्तम रुपाला पिछले 25 वर्षों से भाजपा के शीर्ष पदों पर बने हुए हैं। आर्थिक रूप से बहुत बहुत मजबूत है। कांग्रेस प्रत्याशी परेश धनानी आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए बैलगाड़ी का सहारा लिया है। भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रुपाला ने राजपूत समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका यहां पर भारी विरोध हो रहा है। राजा और रंक की लड़ाई में कांग्रेस उम्मीदवार को मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। राजकोट संसदीय क्षेत्र में कांटे का मुकाबला है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag