- देश में जब मुद्दों पर चर्चा हो रही है तो पीएम मोदी को मंगलसूत्र और भैंस क्यों याद रही है : अशोक गहलोत

- दो चरणों के चुनाव से सच्चाई भांप चुके पीएम मोदी बेतुकी बाते कर रहे हैं : अशोक गहलोत अहमदाबाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब देश में लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे होने के बाद सच्चाई भांप चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के बजाए स्तरहीन और बेतुकी बातें करते हैं| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 10 हजार किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिये कन्या कुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक पदयात्रा की। देश की जनता की समस्याओं, कठिनाइयों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर कांग्रेस का घोषणापत्र न्यायपत्र बनाया गया। जिसमें पांच न्याय 25 गारंटी दी है| लेकिन भाजपा हमारे न्याय पत्र को लेकर झूठ फैला रही है| कांग्रेस चुनौती देती है कि अगर भाजपा में साहस है तो वह कांग्रेस के न्याय पत्र और भाजपा घोषणा पत्र के आधार पर इस मुद्दे पर चर्चा करे। भाजपा लगातार लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। दुनिया भर के देश भारत के लोकतंत्र को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। आज देश में कहीं न कहीं लोकतंत्र खतरे में है। तो कहीं न कहीं भाजपा नेता संविधान बदलने की बात कर रहे हैं| अशोक गहलोत ने कहा कि देश में दो राज्यों के चुने हुए मुख्यमंत्री जेल में हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर बात करने के बजाय जमीन, भैंस, मंगलसूत्र, पाकिस्तान की बात करते हैं। इस तरह की भाषा किसी प्रधानमंत्री की नहीं हो सकती| देश के रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही है| इतना ही नहीं, देश का हंगर इंडेक्स, लोकतंत्र सूचकांक, प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, मानव विकास सूचकांक, देश का बेरोजगारी सूचकांक, आर्थिक असमानता सूचकांक चिंताजनक हैं और 10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा जवाबदेह होने के बजाय लोगों को गुमराह कर रही है। 60 साल में देश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था, जिसे मोदी सरकार 2014 से 2024 तक यानी 10 साल में 205 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचाकर देश की जनता को कर्ज के पहाड़ के नीचे धकेल दिया है| उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब किसानों के लिए एम.एस.पी. मांग कर रहे थे, लेकिन आज 10 साल तक प्रधानमंत्री रहने के बावजूद किसानों को एम.एस.पी. नहीं दे पाए। उन सभी गारंटियों का क्या हुआ जो आपने मुख्यमंत्री रहते हुए दी थीं? उन गारंटी का क्या हुआ कि हम काला धन वापस लाएंगे, दो करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे? प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए| अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। जैसे-जैसे चुनाव के चरण आगे बढ़ रहे हैं, पीएम मोदी की छटपटाहट साफ़ दिख रही है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात करने के बजाय आपको छद्मवेश की याद क्यों आती है? इसके पीछे क्या कारण है? प्रधानमंत्री ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया उससे लोगों में काफी आक्रोश है| प्रधानमंत्री देश की मुख्य समस्या पर बात नहीं कर रहे हैं| वित्त मंत्री के पति कह रहे हैं कि चुनावी बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री का इस प्रकार मंगलसूत्र और दो में से एक भैंस लेने की बात करना उचित नहीं है| जब देश में मुद्दों पर चर्चा हो रही है तो प्रधानमंत्री को भैंस की याद क्यों आई, यह सवाल है? मोदी जी मंगलसूत्र, जमीन, भैंस के नाम पर लोगों का पेट भर रहे हैं| देश की जनता इस तरह की भाषा-भाजपा के हथकंडों में नहीं आएगी और मुद्दों, न्याय और अधिकार की बात करने वाली कांग्रेस को वोट देगी। कांग्रेस पार्टी ने पांच न्याय के साथ लोगों को 25 गारंटी दी है| युवा न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, श्रम न्याय और सहभागी न्याय के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक असमानता को दूर किया जाएगा और लोगों को न्याय दिया

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag