- अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा करेगी साहित्यकारों को पुरस्कृत

-राष्ट्रीय पुरस्कारों में मध्य प्रदेश की 4 विभूतियां, सम्मान में 50-50 हजार रुपए की राशि भोपाल अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा 19 मई को स्टेट प्रेस क्लब गांधी हाल इंदौर में सम्मान समारोह आयोजित कर रही है, जिसमें मूर्ति कला और चित्रकला सहित विभिन्न विद्याओं से जुड़ी विभूतियों को सम्मानित करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए मध्य प्रदेश की 4 विभूतियों को चुना गया है, जिन्हें सम्मान स्वरूप 50-50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों में मूर्ति कला और चित्रकला में महेंद्र कोडवानी इंदौर, साहित्य संवर्धन में रश्मि रामानी इंदौर, सिंधी सोशल मीडिया में अशोक छाबडिय़ा भोपाल और अदीब अवार्ड से फिल्म और नाटक लेखक मुरलीधर बलवानी भोपाल को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार 50-50 हजार रुपए की राशि का है। इसके अलावा नृत्य कला, साहित्य में अमूल्य योगदान और फनकार अवार्ड के लिए भी अन्य राज्यों की तीन विभूतियां चुनी गई हैं। सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक मनवाणी ने बताया कि 19 मई को स्टेट प्रेस क्लब गांधी हाल इंदौर में कार्यक्रम होगा। इस राष्ट्रीय संस्था का वार्षिक सम्मान समारोह पिछले वर्ष सिंधु भवन भोपाल में 29 अक्टूबर को संपन्न हुआ था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag