- झारखंड का मंडल डैम बना चुनावी मुद्दा, पक्ष-विपक्ष मढ़ रहे एक दूसरे पर आरोप

- 2019 में पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास, अब तक काम पूरा नहीं गढ़वा । लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। इस चुनाव में राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। इसी बीच चुनाव के दौरान झारखंड के मंडल डैम का मुद्दा उभरकर सामने आया है। इसको लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन के नेता ने मंडल डैम का पीएम नरेंद्र मोदी पर झूठा शिलान्यास करने का आरोप लगाया है, तो वहीं पलामू से बीजेपी प्रत्याशी ने प्रदेश सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। साल 2019 में पीएम मोदी ने मंडल डैम का शिलान्यास किया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ) पार्टी इसे मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव मे जनता के बीच जा रही है। झामुमो ने पीएम मोदी से झारखंड दौरे पर आने पर मंडल डैम पर सवाल कर रही है। तो वहीं बीजेपी ने इसे प्रदेश सरकार की साजिश बताया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी पलामू की धरती पर आए और मंडल डैम का जिक्र तक नहीं किया। आखिरी क्या वजह रही कि पांच सालों में अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया? यहां की जनता तो पूछेगी मंडल डैम कहां है। पलामू लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विष्णु दयाल राम ने राज्य सरकार उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तो राशि उपलब्ध करा दी है, लेकिन क्या वजह है कि ये रैयतों को मुआवजा नहीं दे रहे हैं? वहां के विस्थापित को दस-दस लाख रुपए मुआवजा देना है तो ये क्या कर रहे हैं? इन्हें सिर्फ केंद्र की योजनाओं को लटकाना आता है। हमारी सरकार बनेगी तो हम इसे प्राथमिकता से बनवाएंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag