- न्यूयॉर्क में अलग-अलग देशों की 500 महिलाओं ने किया साड़ियों का प्रदर्शन

- अपने अपने देशों का राष्ट्रीय ध्वज लहराया, एक साथ नृत्य भी किया न्यूयॉर्क,(ईएमएस)। न्यूयॉर्क का जाना माना ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ ही अन्य देशों की सैकड़ों महिलाओं ने एक विशेष कार्यक्रम में साड़ियों की सुंदरता, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ ही नौ देशों की 500 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया जहां नौ गज का यह परिधान लोकप्रिय है तथा उसे पसंद किया जाता है। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश, नेपाल, ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, त्रिनिदाद और गुयाना शामिल हैं। खादी सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों पर उत्कृष्ट कढ़ाई एवं शैलियों वाली रंग-बिरंगी साड़ियां पहनी महिलाओं ने अपने संग्रह का प्रदर्शन किया और अपने अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज लहराए। एक साथ नृत्य भी किया और अपनी साड़ियों, संस्कृति तथा विरासत के बारे में कहानियां साझा कीं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag