- 30 साल बाद दिग्विजय सिंह अपनी पारिवारिक सीट से लड़ रहे चुनाव

- राजगढ़ सीट बनी देश में चर्चा का विषय राजगढ़,(ईएमएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के महाकुंभ में नए चेहरों के साथ कई दिग्गज भी मैदान हैं और अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां राजगढ़, गुना और विदिशा सीट पर पूरे देश की नजर है। वो इसलिए कि यहां से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। मध्यप्रदेश का शांत और छोटा जिला राजगढ़, संसदीय क्षेत्र के तौर पर इस बार देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है, इसकी वजह है करीब 30 साल बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस उम्र में यहां से एक बार फिर लोकसभा के लिए चुनावी मैदान में कठिन परिश्रम कर रहे हैं। राजगढ़ सीट से उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद रोडमल नागर से हैं, नागर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में संगठन पूरी ताकत झोंक रहा है और अनेक राष्ट्रीय नेता भी प्रचार कर चुके हैं कि किसी भी तरह दिग्विजय सिंह को मात दी जा सके।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag