- लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों में हम काफी आगे : अमित शाह

धर्मवरम ।। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी आगे हैं और सीटों का आंकड़ा 100 के करीब आ गया है। इससे उनके 400 से ज्यादा सीटें आने का भरोसा पक्का हो गया है। शाह ने ये बात आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कही। शाह ने राज्य के धर्मवरम विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर निशाना भी साधा। शाह ने कहा कि ये आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। राज्य में माफिया बढ़ रहे हैं और अपराध बढ़ता जा रहा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag