- शौर्य स्मारक पर आज सैन्य फिल्म प्रामिस एंड रेस्यूरेंस दिखाई जाएगी

भोपाल आज शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। इसी कडी में आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने माह का प्रदर्श के तहत गोंड समुदाय के अनुष्ठानिक उपकरण मगरोही- एक विवाह स्तंभ को प्रदर्शित किया है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है। शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम पांच बजे से सैन्य फिल्म प्रामिस एंड रेस्यूरेंस दिखाई जाएगी। फिल्म्स डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण पर आधारित है। दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में साहित्यकार कांता राय के बहुआयामी व्यक्तिव एवं कृतित्व पर केंद्रित ‘कांता राय : सृजन के विविध आयाम ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शाम छह बजे से आरंभ होने वाले कार्यक्रम में कई साहित्यकार मौजूद रहेंगे। मप्र जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार अनिता अमलियार के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है।चित्रों को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag