- रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के वेतन में विसंगति

रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के वेतन में विसंगति - जिलों में साढ़े पांच, तो कुछ में साढ़े 12 हजार भोपाल (। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के रोगी कल्याण समिति के मार्फत काम करने वाले कर्मचारियों के साथ बड़ा भेदभाव सामने आया है। प्रदेश के कुछ जिलों में इन कर्मचारियों को 12796 तो कुछ जिलों में महज 5500 दिया जा रहा है। जबकि इसके लिए 2019 में विभाग से आदेश जारी किया गया था। गौरतलब है कि सन 2019 में करीब 2500 स्वास्थ्य कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से हटाकर रोगी कल्याण समिति में शामिल किया गया था। और एनएचएम द्वारा आदेश जारी किया गया था कि इन कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित अर्ध कुशल श्रमिक दर से मानदेय दिया जाए, लेकिन करीब पांच वर्ष का समय बीत गया है। प्रदेश के कई जिलों में अभी भी इन स्वास्थ्य कर्मियों को 5500 रुपये ही दिया जा रहा है। जबकि इसके लिए कर्मचारियों ने लगातार आला अधिकारियों के पास गुहार लगा रहे हैं। रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के वेतन में विसंगति

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag