- भीषण गर्मी के बीच गुजरात में होगी बेमौसम बारिश, राज्य में 4-5 दिन रहेगा बरसाती माहौल

अहमदाबाद | गुजरात में भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है| हांलाकि दो दिन भयंकर गर्मी का सामना करना होगा और उसके बाद बेमौसम बारिश होने से लोगों को आंशिक राहत मिलने की संभावना है| राज्य में प्रिमोन्सून एक्टिविटी के चलते गुजरात के करीब 10 जिलों में बेमौसम बारिश हो सकती है| खासकर दक्षिण गुजरात के नर्मदा, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली में बारिश हो सकता है| बारिश होने से तापमान गिरेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगा| अगले चार-पांच दिन हलकी बारिश का माहौल रहेगा और इससे मौसम ठंडा रहेगा| yle="display:block; text-align:center;" data-ad-layout="in-article" data-ad-format="fluid" data-ad-client="ca-pub-7418048765940543" data-ad-slot="8599940242"> मौसम विभाग के अगले दो दिन गुजरात के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन तीसरे दिन प्रिमोन्सून एक्टिविटी के शुरू होते ही बारिश होगी| राजस्थान पर दो, मध्य प्रदेश पर एक और अरब सागर पर एक सिस्टम के सक्रिय होने के चलते गुजरात में बारिश की संभावना है| भीषण गर्मी के बीच गुजरात में 11 से 13 मई के दौरान बारिश हो सकती है| 11 मई को नर्मदा, तापी, डांग, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, 12 मई को अरवल्ली, साबरकांठा, दाहोद, छोटाउदेपुर, नर्मदा, तापी, डांग, वलसाड और दमन में बारिश होगी| 13 मई को सूरत, नर्मदा, दाहोद, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा नगर हवेली और साबरकांठा में बारिश हो सकती है| उससे पहले अगले दो दिन अहमदाबाद समेत राज्यभर में तापमान 43 डिग्री के आसपास रहेगा| ई yle="display:block; text-align:center;" data-ad-layout="in-article" data-ad-format="fluid" data-ad-client="ca-pub-7418048765940543" data-ad-slot="8599940242">

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag