- टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

-चेकिंग के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग, बदमाश का साथी फरार गाजियाबाद,। यूपी पुलिस ने टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सुबह बदमाश को चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और बदमाश अक्की के सीने में जा लगी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे साहिबाबाद के अर्थला इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक बाइक पर दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार रुके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे पुलिस ने तुरंत ही वायरलैस पर मैसेज चलाया और घेराबंदी की। पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरु हो गई। जो बदमाश बाइक चला रहा था, एक गोली उसे सीने में लगी और वह बाइक सहित गिर गया। उसका दूसरा साथी जंगल में भाग निकला। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह के हाथ में गोली लगी। पुलिस ने जब बाइक से गिरे बदमाश को पास जाकर देखा तो वह टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या करने वाला बदमाश अक्की उर्फ दक्ष था। पुलिस ने बदमाश अक्की और सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अक्की की इलाज के दौरान मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अक्की के पास से पिस्टल, दिल्ली से चोरी बाइक और विनय त्यागी से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अक्की उर्फ दक्ष दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लगी है। जबकि बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। बिजनेस हेड विनय त्यागी की तीन मई की देर रात घर लौटते वक्त लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, स्मैक के नशे में अक्की ने विनय त्यागी से लूट की। फिर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag