- हमारे देश में प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड, मंगोलॉयड, नेग्रिटो क्लास के लोग रहते हैं

अधीर रंजन ने किया सैम पित्रोदा की टिप्पणी का समर्थन, नया विवाद छिड़ा नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे उनकी पार्टी घिरी नजर आ रही है। चौथे चरण का मतदान होना है इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने सैम पित्रोदा ने द्वारा की भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी का समर्थन किया है। अब इस पर भी विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान की निंदा करने की बजाय उनका बचाव किया। साथ ही उनके तर्क के समर्थन में कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। चौधरी ने कहा कि हमारे यहां प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड, मंगोलॉयड, नेग्रिटो क्लास के लोग रहते हैं। हैं तो हैं। हमारे देश की जनसांख्यिकी में क्षेत्रीय विशेषताएं अलग-अलग हैं। किसी ने जो कहा वह उसकी निजी राय है लेकिन यह सच है कि कुछ लोग गोरे हैं, कुछ काले हैं। अब इस पर भी विवाद हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि सैम पित्रोदा का बचाव करने की कोशिश में अधीर रंजन चौधरी ने भारतीयों के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। शहजाद ने ट्वीट किया है कि इससे पता चलता है कि शब्द भले ही सैम पित्रोदा के हैं, लेकिन भारतीयों को चीनी, अफ्रीकी, नेग्रिटो, काला कहने की ये सोच कांग्रेस की है। क्या कांग्रेस नेता चौधरी, अंकल सैम की टिप्पणियों को सही ठहरा रहे हैं? क्या इस कारण से उन्हें भी नहीं हटाया जाना चाहिए? क्या वे उस अधीर को हटाएंगे जिन्होंने अतीत में द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपत्नी कह दिया था? बता दे एक साक्षात्कार में सैम पित्रोदा ने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि उत्तर भारत के लोग तो गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि, पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे, दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकन जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं। मामला बढ़ता देख सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका निर्णय स्वीकार कर लिया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag