- एमसीए ने संजय पाटिल को बनाया मुम्बई टीम की चयन समिति का नया प्रमुख

मुंबई मुम्बई क्रिकेट संघ ने कहा है कि ओंकार साल्वी मुंबई टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे पर चयन समिति का नया प्रमुख राजू कुलकर्णी की जगह पर संजय पाटिल को बनाया गया है। वहीं कुलकर्णी अब एमसीए की क्रिकेट सुधार समिति की जिम्मेदारी संभालेंगे। एमसीए के अनुसार साल 2024 से 25 के लिए बनी सीनियर पुरूष अंडर 23 चयन समिति में पाटिल के अलावा रवि ठाकेर, जीतेंद्र ठाकरे, किरण पवार और विक्रांत येलिगाति भी शामिल रहेंगे। वहीं मुंबई और बड़ौदा के पूर्व क्रिकेटर राजेश पवार अंडर 23 पुरूष टीम के मुख्य कोच होंगे। इसके अलावा दिनेश लाड को पुरूषों की अंडर 19 टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। दीपक जाधव अंडर 19 चयन समिति के प्रमुख रहेंगे। मुंबई की सीनियर महिला टीम की मुख्य कोच की जिम्मेदारी सुनेत्रा परांजपे के पास रहेगी जबकि अजय कदम अंडर 23 टीम के कोच रहेंगे। लाया फ्रांसिस महिलाओं की सीनियर और अंडर 23 चयन समिति की प्रमुख रहेंगी। इसके सदस्यों में सीमा पुजारी, श्रृद्धा चव्हाण, शीतल साकरू और कल्पना कार्डोसो भी शामिल है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag