- Madhya Pradesh News: टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम कुंड में डूबे बालक की तलाश 26 घंटे बाद भी जारी, यूपी के ललितपुर का रहने वाला है बालक

Madhya Pradesh News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का एक बालक टीकमगढ़ स्थित कुंडेश्वर धाम के कुंड में डूब गया है। एसडीआरएफ की टीम पिछले 26 घंटे से बालक की तलाश कर रही है।

टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम के कुंड में सोमवार दोपहर 12 वर्षीय बालक डूब गया। एसडीआरएफ की टीम पिछले 26 घंटे से लगातार उसकी तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं घाट पर बैठे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या सांप से ज्यादा विषैला है युवक 

आपको बता दें कि टीकमगढ़ से सटे उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सुनवाहा गांव निवासी अभय राजा (12) अपने दोस्तों के साथ सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में दर्शन करने आया था। वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था, तभी तेज बहाव आया और वह सीधे कुंड में चला गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यहाँ भी पढ़िए Madhya Pradesh News:  कार से निकला एमबीए... आधी रात को छापेमारी में चार लोगों समेत 12 लाख का प्रतिबंधित माल जब्त मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पिछले 26 घंटे से एसडीआरएफ और पुलिस होमगार्ड लगातार तालाब में लापता बालक की तलाश कर रहे हैं। वहीं तालाब के पास बैठे परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले 26 घंटे के दौरान एसडीआरएफ की टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि यह तालाब इतना गहरा है कि आज तक कोई भी इसकी गहराई नहीं माप पाया है।

प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार का कहना है कि इस घटना में कहीं न कहीं स्थानीय मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की गलती है। क्योंकि जब बालक नदी में नहा रहा था, उस समय वहां पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने बालक को नहीं रोका। इसके साथ ही इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन मंदिर प्रशासन ने तालाब या नदी में प्रवेश पर रोक नहीं लगाई है, जिसके कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी टीकमगढ़ एसडीएम संजय दुबे का कहना है कि तालाब में डूबे लापता बालक की तलाश एसडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम के विशेष गोताखोरों को बुलाया गया है, जो शाम को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गहराई में जाएंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1