- जन्मदिन विशेष: पर्यावरण प्रेमी, तकनीक प्रेमी और फोटोग्राफी के शौकीन हैं नरेंद्र मोदी; मशहूर हैं पीएम की विदेश नीति और ड्रेसिंग सेंस

नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन: आज यानी 17 सितंबर 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन है। इस मौके पर बीजेपी सेवा पखवाड़ा आयोजित कर रही है। मोदी ने इस साल लगातार तीसरी बार पीएम का पद संभाला है। अपने पिछले दो कार्यकाल में उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। मोदी के जन्मदिन के मौके पर यहां पढ़ें संघर्ष से कर्तव्य तक का सफर और उनसे जुड़ी तमाम कही-अनकही बातें...

नई दिल्ली। पीएम मोदी कल 74 साल के हो जाएंगे, जानिए जीवनी, करियर और तथ्य: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। मोदी आज 74 साल के हो गए। पीएम मोदी के इस जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) शुरू करेगी। स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री की छवि एक ऊर्जावान, समर्पित, दूरदर्शी और दृढ़ निश्चयी राजनेता की है। वह लगातार तीसरी बार केंद्र में पीएम का पद संभाल रहे हैं। नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (Narendra Modi 74th birthday) के मौके पर यहां पढ़ें संघर्ष से कर्तव्य पथ तक का सफर और उनसे जुड़ी तमाम कही-अनकही बातें...

नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही मोदी ने लगातार दो बार केंद्र में बहुमत वाली गैर-कांग्रेसी सरकार बनाकर भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने तीसरी बार साल 2024 में पीएम पद की शपथ ली। हालांकि, वे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए सहयोगियों के समर्थन से पीएम बने हैं।

जन्म, शादी और फिर...

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनकी मां का नाम हीराबेन और पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी था। बचपन में वे चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे और बाद में उन्होंने अपनी खुद की चाय की दुकान भी चलाई। मोदी ने अपनी स्कूली शिक्षा वडनगर से पूरी की। फिर वे घर से निकल गए और भारत का भ्रमण किया। जब वे घर लौटे तो उन्होंने 1968 में जशोदाबेन से शादी कर ली। हालांकि, वे जल्द ही अलग हो गए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1