- चोरी के शक में महिला को पेड़ से बांधकर गर्म लोहे की रॉड से जलाया, दी गई तालिबानी सजा

उत्तर प्रदेश के देवरिया के परसा जंगल गांव में कुछ लोगों ने चोरी के शक में एक महिला को पेड़ से बांध दिया. फिर उसे गर्म लोहे की रॉड से दाग दिया. जब उसका पति उसे बचाने आया तो उसे भी पेड़ से बांधकर पीटा गया. देवरिया में एक महिला को पेड़ से बांधकर गर्म लोहे की रॉड से दागने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जब पीड़िता का पति उसे बचाने आया तो उसे भी पीटा गया. चोरी के शक में महिला के साथ यह हैवानियत की गई. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है.

 

पीड़िता के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कमलेश यादव समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि आरोपियों ने महिला को चोरी के शक में पकड़ा था. पहले उसकी पिटाई की और फिर छोड़ दिया. इसके बाद वे दोबारा उससे पूछताछ करने उसके घर पहुंचे.

 चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा

थाना सुरौली के उसरा बाजार निवासी उमाशंकर ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी बहू संजू देवी मानसिक रूप से बीमार है। 14 सितंबर को परसा जंगल गांव निवासी कमलेश यादव उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि उससे पूछताछ करनी है। फिर उसे ले जाकर पेड़ से बांध दिया और गर्म लोहे की रॉड से दाग दिया। जब उसका बेटा गुड्डू उसे बचाने गया तो उसे भी पेड़ से बांधकर पीटा गया

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

Read also : 'अखिलेश यादव को संतों से माफी मांगनी चाहिए', सपा प्रमुख के 'मठाधीशों और माफिया' वाले बयान से महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि नाराज

देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि यह घटना सुरौली थाना क्षेत्र की है। यहां 35 वर्षीय महिला को उसके पड़ोसी गांव में रहने वाले लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा। इस संबंध में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1