- ग्रह गोचर 2024: दिसंबर में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल करेंगे गोचर

इस एक माह में 12 ग्रहों में से पांच ग्रह अपनी चाल बदलकर त्रिग्रही और आदित्य मंगल योग बनाएंगे। ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर करेंगे। मंगल ग्रह 7 दिसंबर, शनिवार को सुबह 5:01 बजे वक्री हो जाएगा और 24 फरवरी 2025, सोमवार को सुबह 7:27 बजे तक इसी अवस्था में रहेगा।

ग्वालियर. ग्रहों की दृष्टि से यह वर्ष महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस एक माह में 12 ग्रहों में से पांच ग्रह अपनी चाल बदलकर त्रिग्रही और आदित्य मंगल योग बनाएंगे। ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर करेंगे। धनु राशि में एक साथ तीन राशियों के मिलने से त्रिग्रही योग बन रहा है। मंगल भी वक्री रहेंगे।

यह भी पढ़िए- मैहर में घुसडू नदी के पास ड्राइवर को नींद आ गई...कार में सवार पन्ना के चार लोगों की मौत, सितंबर में भी गई थी नौ जानें

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि सबसे पहले 2 दिसंबर को विलासिता का ग्रह शुक्र मकर राशि में गोचर करेगा। मंगल 7 दिसंबर शनिवार को सुबह 5:01 बजे वक्री हो जाएगा और 24 फरवरी 2025 सोमवार को सुबह 7:27 बजे तक इसी अवस्था में रहेगा। ज्योतिष में मंगल को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल के मजबूत होने से व्यक्ति को करियर में मनचाही सफलता मिलती है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

यह भी पढ़िए- Samvidhan Diwas 2024: संविधान दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल बोलीं, संविधान सभी का रक्षक है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी

सूर्य धनु राशि में गोचर करेगा

इस महीने 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करेगा। इसके साथ ही बुध भी धनु राशि में गोचर करने जा रहा है। मंगल 27 तारीख को धनु राशि में गोचर करेगा। इस महीने धनु राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। साथ ही बुध और सूर्य के धनु राशि में एक साथ होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। साथ ही सूर्य और मंगल के धनु राशि में गोचर करने से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा। वहीं, 31 दिसंबर को बृहस्पति मेष राशि में मार्गी हो जाएगा। दिसंबर में ग्रहों की इस बदलती चाल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

पांच ग्रहों के गोचर से सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा प्रभाव

दिसंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इस महीने ग्रहों की स्थिति और गोचर का हर राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

मेष - दिसंबर का महीना करियर और आर्थिक मामलों में तरक्की लेकर आएगा। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि - यह महीना धन और निवेश के मामलों में शुभ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है।

उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि - इस महीने यात्रा के योग बन सकते हैं। कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक रूप से मजबूत रहें।

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि - परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।

सिंह राशि - करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि - इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उपाय: बुध के लिए हरे वस्त्र दान करें।

तुला राशि - रोमांटिक लाइफ के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

वृश्चिक- धन लाभ के अच्छे योग हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु- विदेश यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में सुधार आएगा।

उपाय: गुरुवार को पीले कपड़े पहनें।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

मकर- कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपाय: शनिदेव की पूजा करें।

कुंभ- नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन- आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet padişahbet matbet grandpashabet grandpashabet deneme bonusu grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betcio betcio giriş nakitbahis nakitbahis giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet kavbet kavbet giriş kavbet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betcio betcio giriş holiganbet bets10 grandpashabet jojobet jojobet holiganbet grandpashabet cratosroyalbet jojobet holiganbet jojobet jojobet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Betgaranti Betgaranti Betgaranti Giriş Betgaranti Betgaranti Betgaranti Giriş Betgaranti Betgaranti Giriş Betgaranti Betgaranti Giriş Betgaranti Betgaranti Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş