- MP Politics News: मापदंड पूरे नहीं किए तो कांग्रेस से हटाए जाएंगे पदाधिकारी, तिमाही होगा मूल्यांकन

कांग्रेस कार्यसमिति के पदाधिकारियों को महीने में कम से कम एक बार अपने प्रभार वाले जिले का दौरा करना होगा। उन्हें जिला और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करनी होगी। पार्टी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का नेतृत्व करने के साथ ही उन्हें प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट भी देनी होगी।

लंबे विचार-विमर्श के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी मिल गई हैं। अब कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई ने तय किया है कि इन सभी के काम का तिमाही मूल्यांकन किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को हर महीने अपने काम का ब्योरा प्रदेश कांग्रेस को देना होगा। इसमें दौरे, बैठकें और कार्यक्रमों की जानकारी शामिल होगी।

यह भी पढ़िए- कटनी में पुलिस आवास सुरक्षित नहीं, पुलिस लाइन में पांच आवासों के ताले टूटे

साथ ही जिला और ब्लॉक इकाइयों से भी प्रदेश पदाधिकारियों की गतिविधियों का फीडबैक लिया जाएगा। इसी आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। जो भी मापदंड पर खरा नहीं उतरेगा, उसे हटाने की मंशा है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर ह

विरोध के बाद संतुलन कायम

यहां बता दें कि कांग्रेस ने पहले छोटी कार्यसमिति बनाने का निर्णय लिया था। इसके अनुसार 17 उपाध्यक्ष और 71 महासचिव नियुक्त किए गए थे। विरोध के स्वर उभरने पर 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव नियुक्त कर संतुलन कायम करने का प्रयास किया गया। महासचिवों को जिलों का प्रभारी और उनकी सहायता के लिए सचिवों और सह सचिवों को सह प्रभारी बनाया गया है।

जिले का दौरा करना होगा

उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि सभी को महीने में कम से कम एक बार प्रभार वाले जिले का दौरा करना होगा। उन्हें जिला और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करनी होगी। कांग्रेस द्वारा दिए गए कार्यक्रमों का नेतृत्व करने के साथ ही इसकी रिपोर्ट भी प्रदेश मुख्यालय को देनी होगी। इसी आधार पर कार्यों का तिमाही मूल्यांकन किया जाएगा।

यह भी पढ़िए- साइबर फ्रॉड: जालसाज साइबर अटैक के जरिए चुराते हैं लोगों का डेटा, फिर डार्क वेब पर करते हैं सौदेबाजी, खुद को बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

संगठन के कार्यों में रुचि न दिखाने वाले निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। उनकी जगह युवा नेताओं को मौका दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सभी के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। सभी का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर ह

जिलों में होंगे प्रशिक्षण

पार्टी ने यह भी तय किया है कि संगठन को हर स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। प्रशिक्षण विभाग की ओर से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş enbet enbet giriş enbet güncel giriş bahissenin bahissenin giriş bayconticasino bayconticasino giriş atlasbet atlasbet giriş meritbet meritbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş nakitbahis nakitbahis giriş pashagaming pashagaming giriş İmajbet Prizmabet Yakabet Betsat Betnano Restbet Perabet Perabet Giriş Perabet Güncel Giriş Cratosroyalbet çorlu escort çorlu escort meritking meritking giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş perabet meritking meritking giriş meritking meritking giriş pulibet pulibet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Superbetin superbetin giriş hızlıcasino hızlıcasino giriş perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş süperbetin superbetin süperbetin giriş superbetin giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş Matbet Matbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş jojobet bahsegel bahsegel matbet vaycasino Egebet marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş