कांग्रेस सूत्रों के अनुसार भारत-पाक संघर्ष पर लगातार टिप्पणी कर शशि थरूर ने लक्ष्मण रेखा लांघी है। जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि यह थरूर की निजी राय है, पार्टी की नहीं। पार्टी नेतृत्व ने संदेश दिया है कि यह निजी विचार व्यक्त करने का नहीं, बल्कि पार्टी का रुख स्पष्ट करने का समय है।
नई दिल्ली। कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को कहा कि भारत-पाक संघर्ष पर लगातार टिप्पणी कर शशि थरूर ने लक्ष्मण रेखा लांघी है। पार्टी सूत्र ने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं और लोग अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं, लेकिन इस बार थरूर ने लक्ष्मण रेखा लांघी है।
थरूर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद यह बात कही गई। सूत्रों ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि यह निजी विचार व्यक्त करने का नहीं, बल्कि पार्टी का रुख स्पष्ट करने का समय है।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v
जब रमेश से पूछा गया कि थरूर की टिप्पणी पार्टी के रुख से अलग है, तो उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह उनकी राय है। जब थरूर बोलते हैं, तो वह पार्टी के विचारों को नहीं दर्शाता। थरूर भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं जो पार्टी के रुख से अलग है।