- इराकी जहाज से आया पाकिस्तानी नागरिक, कर्नाटक बंदरगाह पर उतरने नहीं दिया गया; क्या है पूरा मामला

इराकी जहाज से आया पाकिस्तानी नागरिक, कर्नाटक बंदरगाह पर उतरने नहीं दिया गया; क्या है पूरा मामला

इराक से कर्नाटक के कारवार बंदरगाह पर आए एक जहाज में एक पाकिस्तानी कर्मचारी भी सवार था, जिसे भारतीय धरती पर पैर रखने की भी इजाजत नहीं दी गई। इस जहाज में दो सीरियाई कर्मचारी और 15 भारतीय कर्मचारी भी सवार थे। पाकिस्तानी कर्मचारियों को दो दिन तक जहाज पर ही रहना पड़ा और सारा माल उतारने के बाद जहाज को रवाना कर दिया गया। 

कर्नाटक। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है और भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और सभी को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। लेकिन, पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जहाज पर आया था पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें अभी भी जारी हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

इसी सिलसिले में भारतीय सेना ने पिछले कुछ दिनों में कई आतंकियों को मार गिराया भी है। इस बीच भारत ने एक इराकी जहाज से एक पाकिस्तानी नागरिक को अपने बंदरगाह पर उतरने से रोक दिया। पाक नागरिक को दो दिन तक जहाज पर ही रखा गया यह एक मालवाहक जहाज था जो इराक से आया था और इसके कर्मचारियों में भारतीय और सीरियाई कर्मचारी शामिल थे। 

दरअसल, कर्नाटक के कारवार बंदरगाह पर एक इराकी जहाज पहुंचा था। 

यह जहाज इराक के अल जुबैर से रवाना हुआ था और इसमें दो सीरियाई और एक पाकिस्तानी स्टाफ और 15 भारतीय स्टाफ भी थे। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जहाज के स्टाफ को कारवार पोर्ट पर उतरने से मना कर दिया गया। जहाज से सामान उतार दिया गया लेकिन सीरियाई और पाकिस्तानी स्टाफ को जहाज पर ही रखा गया। 

भारत के साथ तनाव के चलते पाकिस्तानी नागरिकों पर प्रतिबंध पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ कई और कार्रवाई की गई और पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। 

इसलिए पाकिस्तानी स्टाफ को जहाज से उतरने नहीं दिया गया। 

ऑपरेशन सिंदूर से कांप उठा पाकिस्तान भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया और उसने जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की और भारत पर कई ड्रोन दागे। लेकिन, भारतीय रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम कर दिया और मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag