- राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री का सच क्या है? हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए थे, खाई में मिली लाश, पत्नी की तलाश जारी

राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री का सच क्या है? हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए थे, खाई में मिली लाश, पत्नी की तलाश जारी

मेघालय हनीमून मर्डर केस इंदौर का एक जोड़ा भी कुछ दिन पहले अपना हनीमून मनाने मेघालय पहुंचा था। राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों अपना हनीमून मनाने 20 मई को मेघालय पहुंचे थे। हालांकि, मेघालय में दोनों के साथ जो हुआ उसकी कहानी सुनकर लोग पूरी तरह से हैरान हैं। 

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। देश-विदेश से लोग छुट्टियां मनाकर अपना हनीमून मनाने इन राज्यों में आते हैं। इंदौर का एक जोड़ा भी कुछ दिन पहले अपना हनीमून मनाने मेघालय पहुंचा था। राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों अपना हनीमून मनाने 20 मई को मेघालय पहुंचे थे। हालांकि, मेघालय में दोनों के साथ जो हुआ उसकी कहानी सुनकर लोग पूरी तरह से हैरान हैं। दोनों के परिवारों ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की है। मेघालय पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


पुलिस ने बताया कि 22 मई को दंपत्ति किराए के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंचे और वहां से 3000 सीढ़ियां चढ़कर नोंग्रियात गांव में प्रसिद्ध 'लिविंग रूट ब्रिज' देखने गए। वे एक होमस्टे में रात भर रुके। फिर 23 मई को सुबह दोनों वहां से निकल गए। कुछ घंटों बाद दोनों लापता हो गए।

राजा की मां और सोनम के बीच क्या हुआ?


लापता होने से ठीक पहले सोनम ने अपनी सास यानी राजा की मां से फोन पर बात की थी। राजा की मां ने बताया कि जिस दिन मेरी सोनम से बात हुई, उस दिन सोनम ने व्रत रखा था। सोनम और राजा दोनों पैदल यात्रा कर रहे थे। मैंने सोनम से कुछ खाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। सोनम ने कहा था कि घूमने के चक्कर में मैं व्रत नहीं तोड़ूंगी। सोनम ने अपनी सास से कहा था कि वह ट्रैकिंग कर रही है। बाद में बात करेगी। 

इसके बाद फोन कट गया।


ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने मीडिया को बताया, "हमने मृतक का मोबाइल फोन और हत्या का हथियार, एक चाकू बरामद कर लिया है। इस चाकू का इस्तेमाल सिर्फ़ इसी अपराध के लिए किया गया था।" राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि शव इतना सड़ चुका था कि चेहरा पहचानना भी मुश्किल था। राजा की सोने की अंगूठियां, चेन और बटुआ गायब हैं।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराज के संगमा ने भी इस मामले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "हम पर्यटकों को अपने परिवार की तरह मानते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से खोज और बचाव अभियान की निगरानी कर रहा हूं।" मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag