-
पीलीभीत में बाघ के हमले में महिला की मृत्यु, दो व्यक्ति घायल?
सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि रेंजर शेर सिंह के निर्देशन में टीमें बाघ की सक्रिय निगरानी कर रही हैं
और प्रभावित क्षेत्र पर नज़र रखी जा रही है। बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तीन घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग गांवों में दो बाघों ने ग्रामीणों पर हमला किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई,
जबकि दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उनके अनुसार, न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा मदारिया गाँव में एक बाघ ने 50 वर्षीय महिला तृष्णा को मार डाला।
उसका क्षत-विक्षत शव एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!