- सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, sbi.co.in से यहां करें चेक

सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, sbi.co.in से यहां करें चेक

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)  ने 2900 पदों पर भर्ती के लिए सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से जुड़ी जानकारी यहां देखें।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें, SBI के आधिकारिक नोटिफिकेशन के तहत कुल 2900 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना अनिवार्य है।
इस दिन होगी परीक्षा
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)  द्वारा सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा 20 जुलाई, 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सर्किल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से अंग्रेजी, बैंकिंग, सामान्य ज्ञान/अर्थशास्त्र और कंप्यूटर ऑपरेटर विषयों से 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। इसके अलावा, 30 मिनट की एक वर्णनात्मक परीक्षा भी होगी, जिसके लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2.इसके बाद, वेबसाइट के होमपेज पर sbi.co.in  लिंक पर क्लिक करें।
3.निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4.अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
5.अत में, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उसका प्रिंट आउट ले लें।
एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि और समय और परीक्षा केंद्र को ध्यान से जाँच लें। साथ ही, परीक्षा के दिन निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुँचने का प्रयास करें। इसके अलावा परीक्षा के दिन अपने साथ जरूरी आईडी और एडमिट कार्ड लेकर आएं, अन्यथा बिना एडमिट कार्ड और आईडी के आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag