सावन मास शुरू हो चुका है, इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन में और कौन से व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
सावन मास शुरू हो चुका है, हिंदू धर्म में इस महीने को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस महीने को भगवान शिव का प्रिय महीना कहा जाता है। पंचांग की मानें तो सावन मास आज कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के साथ सुबह 02 बजकर 06 मिनट पर शुरू हो गया है। जो कि सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 9 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। इस पूरे महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके अलावा इस महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार भी आते हैं, तो आइए जानते हैं कौन से हैं...
श्रावण मास में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार
11 जुलाई 2025- सावन की शुरुआत
14 जुलाई 2025- सावन का पहला सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी
15 जुलाई 2025- सावन का पहला मंगलवार, पहला मंगला गौरी व्रत
16 जुलाई 2025- कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2025- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
21 जुलाई 2025- सावन का दूसरा सोमवार, रोहिणी व्रत, कामिका एकादशी
22 जुलाई 2025- सावन का दूसरा मंगलवार, दूसरा मंगला गौरी व्रत
23 जुलाई 2025 - मासिक शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, हरियाली अमावस्या
24 जुलाई 2025- सावन अमावस्या, दर्श अमावस्या
25 जुलाई 2025 - चन्द्र दर्शन
26 जुलाई 2025- हरियाली तीज
यह भी जानिये:-
28 जुलाई 2025- तीसरा सोमवार, विनायक चतुर्थी, नाग पंचमी
29 जुलाई 2025- तीसरा मंगलवार, तीसरा मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
30 जुलाई 2025- स्कंद षष्ठी
31 जुलाई 2025- तुलसीदास जयंती
01 अगस्त 2025- मासिक दुर्गाष्टमी
04 अगस्त 2025- चौथा सावन सोमवार व्रत
05 अगस्त 2025- चौथा मंगलवार, मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
06 अगस्त 2025- बुध प्रदोष व्रत
08 अगस्त 2025- वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयंती
09 अगस्त 2025- रक्षाबंधन