-
अमेरिकी न्याय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रंप के खिलाफ मामले में शामिल अभियोजकों और कर्मियों को निलंबित कर दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में दखलंदाजी और गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग ने उनके खिलाफ मामले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
वाशिंगटन: अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत दी है। अमेरिकी न्याय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रंप के खिलाफ चल रहे मामले में शामिल अभियोजकों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि न्याय विभाग ने इस मामले से जुड़े लगभग सभी अभियोजकों और कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। हालांकि, निलंबित किए गए लोगों की संख्या अभी तक नहीं बताई गई है।
आपको बता दें कि दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गोपनीय दस्तावेजों और चुनाव में दखलंदाजी से जुड़े मामलों को लेकर केस चल रहा था। इसमें ट्रंप को दोषी ठहराया गया था। ट्रंप के खिलाफ यह कार्रवाई विशेष वकील जैक स्मिथ ने शुरू की थी। न्याय विभाग ने इन दोनों मामलों से जुड़े अभियोजकों और कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई का यह विवरण सामने आया है। बर्खास्तगी की अभी तक सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!