- उज्ज्वल निकम और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला की राज्यसभा में एंट्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने चार लोगों को किया नॉमिनेट

उज्ज्वल निकम और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला की राज्यसभा में एंट्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने चार लोगों को किया नॉमिनेट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80(1) के खंड (3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चार लोगों को राज्यसभा के लिए नामित किया है। इनमें सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और इतिहासकार मीनाक्षी जैन शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज चार लोगों को राज्यसभा के लिए नामित किया है। मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80(1) के खंड (3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन्हें नामित किया है। इस सूची में वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम सहित देश के जाने-माने लोग शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने बड़े आपराधिक मामलों को संभालने वाले प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर सहित चार लोगों को नामित किया है।

पूर्व विदेश सचिव भी नामित

इसके साथ ही, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रसिद्ध इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है।

राष्ट्रपति विशेष शक्तियों के तहत मनोनीत
ये मनोनयन पूर्व में मनोनीत सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण उत्पन्न रिक्तियों को देखते हुए किए गए हैं। राष्ट्रपति द्वारा यह मनोनयन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अंतर्गत किया गया है।
यह भी जानिये:-

यह अनुच्छेद राष्ट्रपति को उन व्यक्तियों को राज्यसभा में मनोनीत करने का अधिकार देता है जिनके पास साहित्य, विज्ञान, कला या समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष ज्ञान या अनुभव हो।

उज्ज्वल निकम कौन हैं?

उज्ज्वल देवराव निकम देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं। उन्हें सबसे ज़्यादा पहचान मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमलों के आरोपी अजमल कसाब के मामले में मिली, जिसमें उन्होंने सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा था।
इसके अलावा, वह 1993 के मुंबई बम विस्फोट, प्रेरणा हत्याकांड और बहुचर्चित जलगाँव सेक्स स्कैंडल जैसे मामलों में भी विशेष लोक अभियोजक रहे हैं। अपने करियर में, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से 600 से ज़्यादा मामलों में पैरवी की है।

हर्षवर्धन श्रृंगला कौन हैं?

हर्षवर्धन श्रृंगला 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। वे बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त भी रह चुके हैं और जनवरी 2020 से अप्रैल 2022 तक भारत के विदेश सचिव के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।
श्रृंगला ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की विदेश नीति को संभालते हुए मज़बूत अंतर्राष्ट्रीय संबंध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag