- राज्यपाल से भेंट के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार को ‎मिला बल

राज्यपाल से भेंट के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार को ‎मिला बल


लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को राज्यपाल से हुई मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को बल ‎मिला है। गौरतलब है ‎कि  ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान के भाजपा में शामिल होने के बाद जून के महीने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं का दौर जारी है। सूत्रों की मानें तो 10 तारीख को राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार होगा जिसमें 4 से 5 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

 

Cabinet expansion may take place in UP till November 10, CM Yogi meets the  Governor | UP में 10 नवंबर तक हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से  मिले CM योगी

राजभवन में 10 नवंबर को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ दो अन्य नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। 

यूपी में 10 नवंबर को होगा मंत्रिमंडल विस्तार ! राज्यपाल से मिले CM योगी,  मंत्री की रेस में ये नाम | UP Cabinet Expansion | Newstrack Hindi News | |  UP Cabinet

ये भी जानिए...................

- बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने के सुझाव का भाजपा समर्थन करती है: सम्राट चौधरी

सीएम योगी आदित्यनाथ की राज्यपाल से मुलाकात के बाद चर्चा है कि 9 नवंबर को अयोध्या में कैबिनेट की बैठक के बाद अगले दिन 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस विस्तार में ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह के अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान जाति समीकरण साधने के लिए एक दो और चेहरों को जगह मिल सकती है। चर्चा ये भी है कि कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। सीएम योगी अपनी सरकार के डेढ़ वर्ष के मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर उनके विभागों में तबादला कर सकते हैं। 

Cm yogi, राज्यपाल से मिले योगी, दस को मंत्रिमंडल विस्तार संभव - Good News

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag