- विंध्य की सीटों पर कांग्रेस का फोकस

विंध्य की सीटों पर कांग्रेस का फोकस


 प्रियंका के बाद राहुल भी आएंगे सतना


भोपाल । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने सतना आने वाले हैं। उनके सतना आगमन के एक दिन पहले उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ कुछ समय के लिए सतना पहुंचेंगी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान के तहत सतना दौरे के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने दावा किया कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।

 

Mp Election 2023:विंध्य की सीटों पर कांग्रेस का फोकस, प्रियंका के बाद राहुल  भी आएंगे सतना - Mp Election 2023: Congress Focuses On Vindhya, Rahul  Gandhi, Mallikarjun Kharge To Come Satna -

कांग्रेस विंध्य की 70 फीसदी सीटें जीतकर इस बार प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 नवंबर को सतना पहुंचेंगे। बीटीआई मैदान में कांग्रेस के सातों प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल का यह दौरा सतना और मैहर की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने वाला होगा।

ये भी जानिए...................

कांग्रेस का विंध्य की सीटों पर फोकस, प्रियंका के बाद राहुल भी आएंगे सतना

- राज्यपाल से भेंट के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार को ‎मिला बल

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला के भी सतना पहुंचने की संभावना है। मित्तल ने बताया कि राहुल गांधी के सतना आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत की यहां जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। राहुल गांधी के 10 नवंबर को सतना आने के पहले नौ नवंबर को प्रियंका गांधी भी कुछ मिनटों के लिए सतना पहुंचेंगी। सतना एयर स्ट्रिप पर कुछ मिनट रुकने के बाद प्रियंका कमलनाथ के साथ चुनावी सभा मे शामिल होने रीवा जाएंगी। इसी दिन पीएम मोदी भी सतना पहुंच रहे हैं।

enewsmp.com - 10 नवंबर को सतना आएंगे राहुल गांधी,कांग्रेस प्रत्याशियों के  पक्ष में करेंगे चुनावी सभा..... -

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag