- डायल-112 की लड़कियां धरना प्रदर्शन जारी, मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

डायल-112 की लड़कियां धरना प्रदर्शन जारी, मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय


एडीजी अशोक कुमार को हटाया गया 


लखनऊ । डायल-112 की लड़कियों के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार एक्शन में दिख रही है। गोल्फ सिटी थाने में लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, एडीजी अशोक कुमार को हटा दिया है। उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अटैच किया गया है। डायल-112 की जिम्मेदारी नीरा रावत को सौंपी गई है। रावत महिला हेल्पलाइन 1090 की एडीजी रह चुकी हैं। अभी वह एडीजी प्रशासन थीं। वहीं, दूसरी तरफ दूसरे दिन भी डॉयल-112 की लड़कियों का धरना प्रदर्शन जारी है।

रातभर खुले आसमान के नीचे धरना देती रहीं सैकड़ों बेटियां, घरों में सोते रहे  अफसर; हटाए गए एडीजी - 4PM News

लखनऊ और गाजियाबाद में खुले आसमान के नीचे लड़कियों ने रात काटी। लखनऊ में ईको गार्डन में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। वहीं, गाजियाबाद में धरने पर बैठी 11 लड़कियों की देर रात तबीयत बिगड़ गई। रात में धरने पर बैठने के लिए उनके पास न चादरें थीं, न कंबल। रातभर ठंड में वे इसतरह बैठी रहीं। इन लड़कियों को घर भेज दिया गया है। हालांकि, अभी नौकरी से जुड़ी इनकी जो मांग है उसे लेकर सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला है। डॉयल-112 के लखनऊ, गाजियाबाद के अलावा प्रयागराज में भी मुख्यालय है।

ये भी जानिए...................

- नीतिश के समर्थन में उतरी लालू की बेटी, भाजपा को याद दिलाई मणिपुर की घटना

रातभर खुले आसमान के नीचे धरना देती रहीं सैकड़ों बेटियां, घरों में सोते रहे  अफसर; हटाए गए एडीजी - 4PM News

लखनऊ में डायल-112 की लड़कियां धरना जारी है। पहली रात 112 के हेडक्वॉटर पर धरना दिया। मंगलवार सुबह सीएम ऑफिस जाने लगी तब पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रोक दिया। बाद में खींच-खींचकर वैन में भरा और प्रदर्शनकारी लड़कियों को ईको गार्डन ले गए। यहां 200 से ज्यादा लड़कियां धरने में फिर से बैठ गईं। प्रशासन ने ईको गार्डन में पुलिस के साथ पीएसी लगा दी है। वहीं, लड़कियों के परिवार के लोग भी उनका हालचाल लेने के लिए ईको गार्डन पहुंचे। वहीं, रात को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इन लड़कियों से मिलने के लिए ईको गार्डन पहुंचे।

रातभर खुले आसमान के नीचे धरना देती रहीं सैकड़ों बेटियां, घरों में सोते रहे  अफसर; हटाए गए एडीजी - 4PM News

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag