- पत्नी की हत्या के बाद जेडीयू विधायक का भतीजा जमुई छोड़कर भूमिगत हो गया है, पड़ोसी राज्य में शरण ले ली है

पत्नी की हत्या के बाद जेडीयू विधायक का भतीजा जमुई छोड़कर भूमिगत हो गया है, पड़ोसी राज्य में शरण ले ली है

पूर्व मंत्री दामोदर रावत के भतीजे नवीन कुमार ने पत्नी सुमित्रा देवी की हत्या के बाद जान को खतरा बताते हुए झारखंड में शरण ली है। 20 मार्च को हुई इस हत्या के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। नवीन का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण जांच रोकी जा रही है और उन्हें डर है कि संपत्ति हड़पने का अगला निशाना वे ही होंगे।

(जमुई)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और झाझा से जेडीयू विधायक दामोदर रावत के भतीजे नवीन कुमार इन दिनों अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 45 वर्षीय नवीन अपनी पत्नी सुमित्रा देवी की नृशंस हत्या के बाद जान को खतरा बताते हुए लगातार पड़ोसी राज्य झारखंड में शरण ले रहे हैं।

बता दें कि 20 मार्च को उनकी पत्नी सुमित्रा देवी की गिद्धौर स्थित नवीन कुमार के आवास पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। इस दौरान नवीन कुमार वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



नवीन का कहना है कि वे दिल्ली से लौट रहे थे, तभी उनके नौकर ने फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मैंने गिद्धौर थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, लेकिन तीन महीने बीत गए और अब तक हत्या मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

नवीन कुमार ने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी की हत्या उनकी संपत्ति हड़पने के लिए की गई है। अब मुझे डर है कि अगला नंबर मेरा हो सकता है।



उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'मेरी पत्नी की हत्या मामले की जांच राजनीतिक दबाव के कारण दबाई जा रही है। स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। न ही जिला प्रशासन उक्त मामले में कोई जांच कर रहा है। एफआईआर के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब मुझे अपनी जान की भी चिंता सता रही है।

यह भी पढ़िए  - पंचायत 4: फुलेरा में कुछ ही घंटों में होगी पंचायत की बैठक, ओटीटी पर चौथा सीजन कब और कहां देखें?


नवीन का इशारा साफ है कि इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक हस्तक्षेप है। उनका कहना है, 'सुमित्रा की हत्या के पीछे जो लोग हैं, वे अब मेरी जान के भी पीछे पड़े हैं। इस मामले ने उस समय भी राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। अब नवीन कुमार का यह बयान कई सवाल खड़े कर रहा है।

इधर, इस मामले में जब गिद्धौर पुलिस से संपर्क किया गया तो बताया गया कि सभी लोग मुख्यमंत्री के दौरे में व्यस्त हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag