- केजरीवाल का प्लान, ‎दिल्ली में भाजपा को नहीं ‎मिलेगी एक भी सीट

केजरीवाल का प्लान, ‎दिल्ली में भाजपा को नहीं ‎मिलेगी एक भी सीट


नई दिल्ली । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे ऐसा प्लान तैयार करेंगे ‎कि ‎दिल्ली में भाजपा को लोकसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं ‎मिलने देंगे। केजरीवाल ने इसके ‎लिए कार्यकर्ताओं से कहा ‎कि राष्ट्रीय राजधानी में हर घर में जाकर लोगों को भाजपा की ‘साजिशों के बारे में बताएं। ता‎कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां एक भी सीट न मिले। केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए,

 

Lok Sabha Elections 2024 Are Held Today Will Arvind Kejriwal Be Able Give  Big Jolt To BJP In Delhi Surprising Results In A Survey | Lok Sabha  Elections 2024: लोकसभा चुनाव आज

 

 उनसे यह भी कहा कि वे हर घर में जाकर पूछें कि उनके गिरफ्तार होने की स्थिति में क्या लोग उन्हें जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए देखना चाहेंगे या ऐसी स्थिति में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसने 49 दिन बाद पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि मुझे ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा था।केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने पार्षदों और विधायकों के साथ बैठकें की हैं जिन्होंने कहा है कि यदि मुझे गिरफ्तार किया जाता है तो मुझे

ये भी जानिए..........

Lok Sabha Elections 2024 Are Held Today Will Arvind Kejriwal Be Able Give  Big Jolt To BJP In Delhi Surprising Results In A Survey | Lok Sabha  Elections 2024: लोकसभा चुनाव आज

- सीएम स्टालिन ने विधेयकों पर पुनर्विचार के लिए पेश किया प्रस्ताव

मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए। मैं आपको एक काम सौंप रहा हूं, हर घर में जाएं, लोगों से बात करें, उनसे पूछें कि क्या मुझे जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहना चाहिए या नहीं। लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं। सुनिश्चित करें कि भाजपा को यहां एक भी सीट न मिले। ‘आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भाजपा जानती है कि वह दिल्ली में ‘आप को नहीं हरा सकती और इसीलिए वह ‘साजिश रच रही है और ‘आप नेताओं को जेल में डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमारे चार नेता आज जेल में हैं। वे प्रेरणा स्रोत हैं। जेल जाने से मत डरो। यदि संजय सिंह और मनीष सिसोदिया आज आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे तो 24 घंटे के अंदर जेल से बाहर होंगे।
Lok Sabha Elections 2024 Are Held Today Will Arvind Kejriwal Be Able Give  Big Jolt To BJP In Delhi Surprising Results In A Survey | Lok Sabha  Elections 2024: लोकसभा चुनाव आज

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag