- वंदे भारत के बाद अब चलेगी अमृत भारत ट्रेन, मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

वंदे भारत के बाद अब चलेगी अमृत भारत ट्रेन, मोदी दिखाएंगे हरी झंडी


नई दिल्ली । वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद अब अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। लोग अब सामान्य ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत से यात्रा करने को प्राथमिकता देने लगे हैं। इसकी वजह यह है कि ट्रेन में जो सुविधाएं मिल रही हैं, उससे यात्री बहुत खुश हैं। भले वंदे भारत से यात्रा करने में किराया थोड़ा ज्यादा लगता हो मगर समय की जरूरत बचत होती है। देश के अलग-अलग शहरों में वंदे भारत ट्रेनों के बिछते जाल के बीच अब अमृत भारत ट्रेन दस्तक देने जा रही है। 

PM Modi will flag off 5 new Vande Bharat trains also gift Amrit Bharat train  on 30th December | 5 नई वंदे भारत को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 30 दिसंबर को

 

अमृत भारत ट्रेन को आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पहले महंगे किराए की वजह से जहां देश का निम्न वर्ग वंदे भारत से यात्रा करने में झिझकता था उसे अब अमृत भारत का विकल्प मिलने वाला है। ‎जिसकी शुरुआत पीएम मोदी हरी झंडी ‎दिखाकर करने वाले हैं। बता दें कि अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत बिहार से होने जा रही है। पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय में इसे लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। मुख्यालय की ओर इस नई ट्रेन के स्वागत को लेकर तैयारियां चल रही हैं। 

PM Modi will flag off 5 new Vande Bharat trains also gift Amrit Bharat train  on 30th December | 5 नई वंदे भारत को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 30 दिसंबर को

ये भी जानिए...................

- अयोध्या में 30 दिसंबर को रोड शो भी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

अमृत भारत 22 बोगियों वाली ट्रेन होगी। इसमें एसी कोच के बजाय सभी कोच स्लीपर और जनरल होंगे। मगर, बाकी सुविधाएं कहीं भी वंदे भारत से कम नहीं होने वाली हैं। ट्रेन की बोगियों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इसमें मॉडर्न टॉयलेट, सेंसर वाले वाटर टैप के साथ गॉर्ड और मेट्रो की तरह अनाउंसमेंट सिस्टम भी होगा। इस तरह ये खूबिया अमृत भारत ट्रेनों को बहुत खास बनाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर अमृत भारत ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए नई दिल्ली जाएगी। अमृत भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। यह रफ्तार के मामले में राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को टक्कर देगी। अमृत भारत ट्रेन की 130 किमी प्रति घंटा की अधितकतम गति से चलेगी। ‎किराया वंदे भारत ट्रेनों की तुलना में इसे कम रखने का फैसला लिया गया है। 
PM Modi will flag off 5 new Vande Bharat trains also gift Amrit Bharat train  on 30th December | 5 नई वंदे भारत को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 30 दिसंबर को

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag