- कोरबा जिला नगर निगम के पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने ग्राम छुरी के निकट झोराघाट में किया वनभोज का आयोजन

कोरबा जिला नगर निगम के पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने ग्राम छुरी के निकट झोराघाट में किया वनभोज का आयोजन

  • * हजारों की संख्या में शामिल समर्थकों ने वनभोज का उठाया लुत्फ


  • कोरबा / कोरबा जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने ग्राम छुरी के निकट झोराघाट में वनभोज का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और समर्थकों के अलावा जिले के आम और खास लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
           

 

 इस भव्य आयोजन के पीछे कोरबा लोकसभा क्षेत्र से उनकी टिकट दावेदारी के दृस्टी से भी देखा जा रहा है। हालांकि श्री लाम्बा हर साल नव वर्ष के मौके पर इस तरह का आयोजन करते आ रहे है जिसमें नगर निगम के पार्षद, अधिकारी, ठेकेदारों के अलावा हजारों की संख्या में उनके समर्थक शामिल होते हैं।
     

ये भी जानिए...........

- दुर्लभ प्रजाति का जोड़े में दिखा किसी टिपिकल इंडियन फैमिली जैसा व्यवहार वाला सुंदर पंछी

  आयोजित इस वनभोज कार्यक्रम में लोगों ने तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान समर्थकों ने श्री लाम्बा के साथ फोटोग्राफी के अलावा डीजे में संगीत का भी आनंद लिया। लंच में नॉनवेज प्रेमियों के लिए खास व्यवस्था की गई थी। जिस तरह पुरुषों और महिलाओं के लिए लंच हेतु अलग-अलग स्टॉल बनाए गए थे उसी तरह वेज ओर नों वेज फ़ूड के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।
इस आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कराओके में अपने मधुर संगीत की ऐसी प्रस्तुति दी जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इस आयोजन को काफी अहम माना जा रहा है। 

 

 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185