- भोपाल में हर साल 22 जनवरी को मनेगा राम उत्सव

भोपाल में हर साल 22 जनवरी को मनेगा राम उत्सव


-3 स्थानों पर विराजेंगे श्रीराम, दुर्गा और गणेशोत्सव की तर्ज पर सजेंगे पंडाल बनेगी झांकी


भोपाल । आगामी 22 जनवरी को जब अयोध्या में राम लला विराजेंगे। इस तिथि को राम उत्सव के रूप में मनाने और हमेशा के लिए यादगार बनाने के उद्देश्य से तीन समितियों द्वारा एक नई पहल की जा रही है। ये तीनों समितियां अपने-अपने क्षेत्र में 22 जनवरी को भगवान राम की उसी तर्ज पर झांकियां सजाकर पूजा-अर्चना और महाआरती करेंगी। जिस तरह शहर में दुर्गा और गणेशोत्सव में झांकी पंडाल सजाए जाते हैं। खास बात यह है कि अब ये युवा हर साल इस तिथि पर राम उत्सव मनाने भगवान राम की प्रतिमा स्थापित कर झांकी सजाया करेंगे।

Ram Mandir News: 22 जनवरी को अयोध्या में भोपाल की डमरू टीम की धुन पर  थिरकेंगे रामभक्त

 

14 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा दोपहर एक बजे भोपाल गेट ईदगाह हिल्स से राम युवा रैली निकाली जाएगी। सोसायटी के अध्यक्ष अतुल घेघट ने बताया कि रैली में राम मंदिर की झांकी व भगवान राम की प्रतिमा शामिल रहेगी। 551 युवा हाथ में हनुमान जी की गदा लिए होंगे।

Ram Mandir News: 22 जनवरी को अयोध्या में भोपाल की डमरू टीम की धुन पर  थिरकेंगे रामभक्त

तलैया में दीपोत्सव मनाएंगे


नव गठित प्रभु श्री राम दरबार सेवा समिति दुर्गा चौक तलैया के खेमचंद राठौर ने बताया कि समिति का अध्यक्ष सुरेश शुक्ला को बनाया गया हैं। अध्यक्ष शुक्ला ने बताया 22 जनवरी को भगवान राम की प्रतिमा की सुबह 9 बजे कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर करीब 2 बजे शुभ मुहूर्त में तलैया चौराहा पर झांकी पंडाल में भगवान की प्रतिमा की स्थापना होगी। शाम सात बजे महा आरती व दीपोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन एक दिवसीय रहेगा। आगे हर साल इस तरह का उत्सव मनाते रहेंगे।

Ram Mandir News: 22 जनवरी को अयोध्या में भोपाल की डमरू टीम की धुन पर  थिरकेंगे रामभक्त

टीला जमालपुरा में भी उत्सव


मां दुर्गा उत्सव समिति मोती क्वाटर्स टीला जमालपुरा के अध्यक्ष विपिन आहूजा व सचिव वरुण गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा के अवसर पर यहां झांकी सजाकर राम उत्सव मनाएंगे। भगवान राम की प्रतिमा भी स्थापित करेंगे। एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या के समारोह का प्रदर्शन किया जाएगा।कोटरा में भी सजेगी झांकीभोपाल नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि समिति द्वारा 22 जनवरी को कोटरा सुलतानाबाद एलआईजी कॉलोनी स्थित गंगा नगर में भगवान राम की प्रतिमा स्थापना कर झांकी सजाई जाएगी। शाम सात बजे महा आरती कर प्रसाद बांटा जाएगा। दीप जलाने के साथ ही आतिशबाजी होगी।
Ram Mandir News: 22 जनवरी को अयोध्या में भोपाल की डमरू टीम की धुन पर  थिरकेंगे रामभक्त

ये भी जानिए...........

- 10वीं-12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 20 मार्च तक

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185