- राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सीएम यादव ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में की शिरकत

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सीएम यादव ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में की शिरकत


भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार में सैंकड़ों विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार सहित योगाभ्यास किया। डॉ यादव ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में माँ सरस्वती एवं भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री राकेश सिंह, लखन पटेल, कृष्णा गौर और विधायक भगवानदास सबनानी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यादव ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में की शिरकत

सामूहिक सूर्य नमस्कार के मौके पर सभी को बधाई शुभकामनाएं देकर सीएम यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती योग दिवस के रूप में मनाई जाती है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून की तिथि को विश्व योग दिवस के रूप में विश्व में मान्यता दिलवाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपनी गरिमा बढ़ाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री का जीवन देशवासियों को प्रेरित कर रहा है। वे अपने निर्णयों से रोमांचित करते हैं।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यादव ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में की शिरकत

ये भी जानिए...........

- भारत का भविष्य युवा जिन्हें स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए: डॉ. अवस्थी

युवा हो या बुजुर्ग सभी वर्गों से आसानी से जुड़ जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत रक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत सर्वाधिक युवाओं वाले देशों में से एक है।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सनातन के महत्व को विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कठिन दौर में भीसन्यास अपनाने के बाद शिक्षा ग्रहण करते-करते रामकृष्ण परमहंस के मार्गदर्शन में धर्म और आध्यात्म का अध्ययन किया। उन्होंने विश्व के समक्ष भारत की विशेषताओं को उजागर किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यादव ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में की शिरकत

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185