- Jabalpur News: सभी को नल द्वारा शुद्ध पानी मिले – कमिश्नर

Jabalpur News: कमिश्नर अभय वर्मा ने संभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर संभाग में विभागीय प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की महत्वकांक्षी अभियान को समय सीमा में पूर्ण करें और अपने जिले की रैंकिंग सुधारें।

संभाग के विभिन्न जिलों में आरईएस द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जितने भी अपूर्ण कार्य है उन्हें पूर्ण करें। अमृत सरोवर गुणवत्तापूर्ण हों, कस्तूरबा गांधी छात्रावास, आजीविका मिशन अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य, खनिज मद से स्वीकृत कार्यों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जन-मन योजना अंतर्गत संभाग के चिन्हित ग्यारह आदिम जनजातीय ब्लॉक में बहुउद्देशीय भवन का कार्य समय पर पूर्ण हो जाये।

जहरीले सांपो जैसी है भाजपा 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही कहा कि जो भी निर्माण कार्य हो रहे है उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। कमिश्नर वर्मा ने संभाग की सड़कों की स्थिति की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकपथ एप की जानकारी आमजन को होना चाहिए। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति सड़कों के गड्ढों व खराब सड़क की फोटो खींचकर अपलोड कर सकते है।

अभी तक लोकपथ में १८० शिकायतों में से १७१ शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। इस दौरान स्कूल और कॉलेज में मिलने वाली विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा की और कहा कि जो बच्चे बारहवीं के बाद कॉलेज में प्रवेश नहीं लिए हैं, उन्हें कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाये।

यहाँ भी पढ़िए  Bhopal News:  स्वच्छता एवं बीमारियों की रोकथाम हेतु जन जागरण हेतु जोन 14 में हुआ विशेष अभियान

उन्होंने आधारकार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि और राशन कार्ड जैसे हितग्राही मूलक योजनाओं में सेच्युरेशन की समीक्षा की। हाउसिंग बोर्ड के रिडेंसीफिकेशन के कार्यों के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी को नल द्वारा शुद्ध पानी मिले। अशुद्ध पानी से जल जनित कई बीमारियां होती हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए सबसे पहले शुद्ध जल पर ध्यान दें और पेयजल शुद्धकिरण के लिए आवश्यक उपाय करें। जल जीवन मिशन अंतर्गत ऐसे स्कूल और आंगनवाड़ी जहां नल कनेक्शन नहीं हुए है उन्हें तत्परता से कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में छिंदवाड़ा विशेष ध्यान दें।

बैठक में जल संसाधन विभाग के साथ नर्मदा घाटी विकास परियोजना और बरगी बांध के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि बांधो में जल की स्थिति की निगरानी करते रहें और आवश्यकतानुसार ही बांध के गेटो को खोलने व बंद करने का कार्य करें।

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।                             

बाढ़ नियंत्रण के आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में योजना एवं सांख्यिकी विभाग की प्रगति के साथ स्कूल शिक्षा विभाग में नि:शुल्क पुस्तकों के वितरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से मातृवंदना योजना की समीक्षा की गई। मातृवंदना योजना में कम प्रगति लाने पर जबलपुर और बालाघाट के जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को नोटिस देने के निर्देश दिये। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet matbet giriş matbet matbet matbet giriş matbet matbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş kavbet kavbet giriş betsmove betsmove giriş romabet romabet giriş lunabet lunabet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking meritking giriş meritking giriş