- '150 से ज्यादा सांसद रूसी पैसे पर निर्भर थे', निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप; कहा- देश बिचौलियों की कठपुतली बन गया था

'150 से ज्यादा सांसद रूसी पैसे पर निर्भर थे', निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप; कहा- देश बिचौलियों की कठपुतली बन गया था

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए द्वारा 2011 में जारी एक दस्तावेज का हवाला देते हुए दावा किया कि दिवंगत कांग्रेस नेता हरिकिशन लाल भगत (एचकेएल भगत) के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत रूस से फंडिंग मिलती थी। 


भाजपा नेता का कहना है कि ये सांसद रूस के 'एजेंट' के तौर पर काम करते थे। उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट में इस दस्तावेज को शेयर करते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा है कि इसकी जांच होनी चाहिए या नहीं। निशिकांत दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि उस दौरान रूस ने 16 हजार खबरें प्रकाशित कर भारत में अपनी पैठ बनाई थी।
कांग्रेस, भ्रष्टाचार और गुलामी का प्रतीक”– भाजपा सांसद निशिकांत दुबे -  India Times Group


अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


इसके साथ ही रूसी खुफिया एजेंसी के 1100 लोग भारत में मौजूद थे। दावा किया गया कि ये खुफिया रूसी अधिकारी नौकरशाहों, व्यापारिक संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों और राय बनाने वालों को अपनी जेब में रखते थे। पत्रकारों पर भी गंभीर आरोप निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उस समय कई पत्रकार भी रूस के 'एजेंट' थे। More than 150 Congress MPs received funding from Russia, BJP MP Nishikant  Dubey पत्रकारों-नेताओं ने की दलाली, 150 से ज्यादा कांग्रेसी सांसदों को रूस  से फंडिंग मिली; निशिकांत ...


उनके मुताबिक, सीआईए के दस्तावेज में 16,000 समाचार लेखों का जिक्र है, जिन्हें रूस ने भारत में प्रकाशित किया था। इन लेखों का इस्तेमाल भारत की नीतियों और जनमत को प्रभावित करने के लिए किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी खुफिया एजेंसी के लोग भारत में नौकरशाहों और व्यापारियों को फंसाकर देश की नीतियों को प्रभावित करते थे। 


सुभद्रा जोशी पर भी सवाल भाजपा सांसद ने कांग्रेस उम्मीदवार सुभद्रा जोशी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सोवियत रूस के दौर में चुनावों के लिए सुभद्रा जोशी ने जर्मन सरकार से 5 लाख रुपये लिए थे। चुनाव हारने के बाद वह इंडो-जर्मन फोरम की अध्यक्ष बन गईं। दुबे ने कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस को इन सवालों का जवाब देना चाहिए?

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag