इंडिगो की पुणे-हैदराबाद फ्लाइट 6E-6473 को हैदराबाद एयरस्पेस में भीड़भाड़ के कारण विजयवाड़ा डायवर्ट किया गया। विमान ने सुबह 8:43 बजे पुणे से उड़ान भरी थी। हवाई यातायात सामान्य होने के बाद, यह दोपहर 12:38 बजे हैदराबाद में सुरक्षित रूप से उतरा। एक अन्य घटना में, एयर इंडिया की टोक्यो-दिल्ली फ्लाइट AI357 को केबिन में गर्मी के कारण कोलकाता डायवर्ट किया गया।
नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6473, जो रविवार सुबह पुणे से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी, को हैदराबाद एयरस्पेस में भीड़भाड़ के कारण विजयवाड़ा डायवर्ट किया गया। फ्लाइट ने पुणे एयरपोर्ट से सुबह 8:43 बजे उड़ान भरी। कुछ देर बाद, फ्लाइट को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। हवाई यातायात सामान्य होने के बाद, विमान ने फिर से उड़ान भरी और दोपहर 12:38 बजे हैदराबाद में सुरक्षित रूप से उतरा। 
कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
दूसरी घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI357 से जुड़ी है, जो जापान के टोक्यो (हनाडा एयरपोर्ट) से दिल्ली जा रही थी। उड़ान के दौरान केबिन के अंदर लगातार गर्मी महसूस हो रही थी, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट किया गया।
एयर इंडिया की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक फ्लाइट कोलकाता में सुरक्षित उतर गई और फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।
यात्रियों को मदद मुहैया कराई जा रही है
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि कोलकाता में मौजूद एयरलाइन की ग्राउंड टीम यात्रियों को हर संभव मदद मुहैया करा रही है, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है।