बोइंग ड्रीमलाइनर फ्लाइट हाल ही में भारत आ रहे दो बड़े विमानों को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। लंदन से चेन्नई जा रहा ब्रिटिश एयरवेज का बोइंग ड्रीमलाइनर तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट गया। फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रहा लुफ्थांसा का बोइंग विमान बम की धमकी के कारण वापस लौटना पड़ा। विमान को हैदराबाद में उतरने की इजाजत नहीं दी गई।
नई दिल्ली। भारत आ रहे दो बड़े विमानों को रविवार और सोमवार को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुए ब्रिटिश एयरवेज के बोइंग ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
दूसरी फ्लाइट लुफ्थांसा की थी। यह भी बोइंग ड्रीमलाइनर विमान है। यह फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रहा था, लेकिन बम की धमकी के कारण इसे भी फ्रैंकफर्ट वापस लौटना पड़ा।
इसने डोवर की खाड़ी के ऊपर कई बार चक्कर लगाए, फिर वापस लौटना पड़ा ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35 ने रविवार दोपहर 1:16 बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए उड़ान भरी।
लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, ड्रीमलाइनर ने डोवर खाड़ी के ऊपर कई चक्कर लगाए और फिर हीथ्रो लौट आया।
ब्रिटिश एयरवेज ने अपने बयान में कहा, "हमारी फ्लाइट को मामूली तकनीकी खराबी के कारण एहतियात के तौर पर हीथ्रो एयरपोर्ट पर वापस लाना पड़ा। विमान सुरक्षित उतर गया। यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। हमारी टीमें यात्रियों की यात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही हैं।"