कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लड़कियों को लेकर दिए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। जगह-जगह महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने इस मामले पर सफाई दी है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं। अपने बयान में उन्होंने 14 साल की लड़कियों से शादी करने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ है।
कई जगहों पर महिलाओं ने उनका पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। इसी बीच, अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। अपने विवादित बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने सभी लड़कियों के बारे में बयान नहीं दिया, वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने विवादित बयान पर क्या कहा?
इन दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य 14 साल की लड़कियों से शादी करने को लेकर दिए अपने बयान के कारण बुरी तरह फंस गए हैं। उनके इस बयान के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और कई जगहों पर उनका कड़ा विरोध हो रहा है। इस बीच, उन्होंने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने स्पष्ट किया है कि मैंने सभी लड़कियों के बारे में बयान नहीं दिया था, यह सिर्फ़ कुछ लड़कियों के बारे में दिया था। बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी कुछ बहनें इस बात से नाराज़ हैं। उन्होंने आज वीडियो सुना और उसे ग़लत तरीक़े से सुना गया।
कथावाचक ने स्पष्टीकरण दिया
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लड़कियाँ ऐसी होती हैं कि अगर वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहें, लोगों से मिलने-जुलने के बाद किसी के घर जाएँ, तो क्या वे रिश्ता निभा पाएँगी, इसलिए चाहे लड़की हो या लड़का, दोनों का चरित्र अच्छा होना चाहिए और यह बात कुछ लड़कियों और लोगों के लिए थी।
अपने बयान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बयान में कहा गया था कि कुछ लड़कियाँ ऐसी हैं जैसे राजा रघुवंशी की हत्या उनकी 25 साल की पत्नी ने की थी और उसने किसी और पुरुष के लिए अपने ही पति की हत्या कर दी थी, जबकि कहा जा रहा है कि आजकल कुछ लड़कियाँ ऐसा कर रही हैं। हालाँकि, मेरे वीडियो से कुछ शब्द हटा दिए गए थे।