- हिमाचल प्रदेश में अब जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में जा रहे हैं

हिमाचल प्रदेश में अब जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में जा रहे हैं

ऊना। ठंड के कारण अब जंगली जानवर भी हिमाचल प्रदेश में रिहायशी इलाकों की तरफ जा रहे हैं। ऊंचे इलाकों में ज्यादा बर्फ के कारण जानवर भोजन और पानी की तलाश में नीचले इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऊना जिले में एक सीसीटीवी में तेंदुआ दिखा है। यह तेंदुआ एक घर से कुत्ते का शिकार करने के बाद भाग रहा है औऱ वह घर की छत से कूदता दिख रहा है। उसके जबड़े में एक कुत्ता है और वह उसे लेकर जा रहा है।
  जानकारी के अनुसार यह वीडियो ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत डुहल बंगवाला का है। यहां तेंदुए ने काफी दिन से दहशत फैला रखी है। यहां एक घर से दिनदहाड़े तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिन में तेंदुए ने कई पालतू जानवरों को शिकार बनाया है। हाल ही में वन विभाग ने इस इलाके से एक घायल तेंदुए को पकड़ा था। बाद में उसे छोड़ दिया। लोगों को डर है कि यह वही तेंदुआ है। हालांकि, वन विभाग इस बात से इंकार कर रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में वन विभाग ने ऊना के बनगढ़ में कड़ाक्की में फंस कर घायल हुए तेंदुए को रेस्क्यू किया था। बाद में तेंदुए का इलाज किया गया और फिर वन विभाग ने उसे भरवाईं के जंगलों में छोड़ दिया था। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag