- आमजन तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचे और हर व्यक्ति को अधिकार पूर्वक योजनाओं का लाभ देना ही विकास यात्रा का उद्देश्य -सहकारिता मंत्री

आमजन तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचे और हर व्यक्ति को अधिकार पूर्वक योजनाओं का लाभ देना ही विकास यात्रा का उद्देश्य -सहकारिता मंत्री

विकास यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत 49.61 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं भूमिपूजन हुआ
दैनिक बेजोड़ रत्न/शशिकांत गोयल
भिण्ड। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विकासखण्ड अटेर के ग्राम कुरथरा से विकास यात्रा प्रारंभ होकर विकास यात्रा निर्धारित रूट प्लान अनुसार विकासखण्ड अटेर के ग्राम दीनपुरा, जवाहरपुरा, डिड़ी एवं रानी विरगवां में विकास यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा एवं बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में जनसेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अनेक विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया द्वारा विकासखण्ड अटेर के ग्राम कुरथरा, दीनपुरा, जवाहरपुरा, डिड़ी एवं रानी विरगवां में विकास रथ यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में 49.61 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पणशिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड अटेर के ग्राम कुरथरा में 21.99 लाख की लागत से दो नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।  सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकासखण्ड अटेर के ग्राम दीनपुरा में 17.42 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें 14.48 लाख की लागत से पंचायत भवन, 2.94 लाख की लागत से चबूतरा निर्माण का लोकार्पण किया। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकासखण्ड अटेर के ग्राम डिड़ी में 3.50 लाख की लागत से सीसी रोड़ का लोकार्पण किया। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकासखण्ड अटेर के ग्राम रानी विरगवां में 6.70 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 4 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य, 2.70 लाख की लागत से सीसी रोड़ निर्माण का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकास खण्ड अटेर में विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आमजनों को संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनहितैषी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम और शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास यात्रा निकाली जा रही है। आमजन तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचे और हर व्यक्ति को अधिकार पूर्वक योजनाओं का लाभ देना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। विकास यात्रा के माध्यम से सरकार हर घर, हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जनहित में सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को चिन्हित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना यही विकास यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विकास की इबादत योजनाओं के माध्यम से हर घर पहुंच रही है यदि कोई किसी कारण से वंचित रह गया है तो उसे लाभ दिलाने का प्रयास यात्रा का मुख्य उद्धेश्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  की मंशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लाड़ली बहना योजना के आवेदन लेने का कार्य शुरू किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। हितग्राहियों को चिन्हित करने के लिये गाँव-गाँव और वार्डों में जाकर आवेदन भरवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने हर गरीब के आँसू पोछने का कार्य किया है। हर गाँव में विकास की रोशनी पहुँचायी है। मध्यप्रदेश आज बीमारू राज्य नहीं बल्कि एक विकसित राज्य की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है। विकास की इस गाथा में किसी एक व्यक्ति को श्रेय दिया जाना हो तो निरूसंदेह उसका श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने गरीबी उन्मूलन, कुपोषण, गरीब बेटियों के विवाह और जिनका कोई नहीं है उनके लिये संबल जैसी अभूतपूर्व योजनाएँ बना कर और सफलता से क्रियान्वित कर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है। आज प्रदेश बिजली, पानी, सड़क के साथ जैविक खेती में भी अग्रणी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा हर समाज को सशक्त और सक्षम बनाने का कार्य किया जा रहा है। एक समय था जब लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। आज हमारी सरकार में व्यक्ति को घर-घर जाकर पूछा जा रहा है कि उन्हें लाभ मिला है या नहीं। इतना ही नहीं प्रत्येक पात्रताधारी हितग्राही को लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उनके जीवन में बदलाव लाने का कार्य भी किया जा रहा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag