देश के कई राज्यों में बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। अगर बिहार के मौसम की बात करें तो बिहार में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है। इसके अलावा आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। देश के कई राज्यों में बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कुछ राज्यों में बारिश की उम्मीद है। लेकिन बारिश के बाद भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v
दिल्ली में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। रविवार को दिन में तेज धूप खिली रही, जबकि रात में मौसम सामान्य रहा।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 मई तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। यूपी के लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, फैजाबाद, बरेली, आजमगढ़, अलीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।
कहा जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश का अनुमान
गुजरात और महाराष्ट्र में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुजरात में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं (15-25 किमी/घंटा) की संभावना है। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।
वहीं बिहार के मौसम की बात करें तो बिहार में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पटना में तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में जारी रहेगी भीषण गर्मी
पश्चिम बंगाल में खासकर उत्तरी इलाकों में भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज धूप निकल रही है तो कहीं अचानक बादल छा रहे हैं और बारिश हो रही है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई। कहा जा रहा है कि अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।