- दक्षिण हरियाणा के साथ चंडीगढ़ की राजनीति में भी अपना दमखम दिखाने की तैयारी में राव इंद्रजीत, 12 विधायकों को दिया डिनर

दक्षिण हरियाणा के साथ चंडीगढ़ की राजनीति में भी अपना दमखम दिखाने की तैयारी में राव इंद्रजीत, 12 विधायकों को दिया डिनर

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अब चंडीगढ़ में सक्रिय नजर आएंगे। उनकी बेटी मंत्री आरती राव के सरकारी आवास से राजनीतिक गतिविधियां संचालित होंगी। हाल ही में उन्होंने विधायकों के साथ डिनर किया था, जिसमें कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी भी शामिल हुई थीं। राव का मकसद चंडीगढ़ की राजनीति में अपना दखल बढ़ाना है। उनका कहना है कि वे चंडीगढ़ के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा में भी सक्रिय रहेंगे।

चंडीगढ़। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अब चंडीगढ़ में भी सक्रिय नजर आएंगे। राव इंद्रजीत की बेटी आरती सिंह राव हरियाणा की भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। चंडीगढ़ में राव की राजनीतिक गतिविधियां उनकी बेटी के सरकारी आवास से संचालित होंगी। 

हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी बेटी के आवास पर दक्षिण हरियाणा के एक दर्जन विधायकों के साथ डिनर कर इसकी शुरुआत की है। राव की योजना लगातार इस तरह के डिनर आयोजित करने की है, ताकि दक्षिण हरियाणा से बाहर निकलकर राजधानी चंडीगढ़ की राजनीति में उनका दखल बढ़ाया जा सके। चंडीगढ़ में राव इंद्रजीत के इस पहले डिनर में दक्षिण हरियाणा के 11 भाजपा विधायकों के साथ-साथ नांगल चौधरी की कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी भी शामिल हुईं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


भाजपा ने नांगल चौधरी से डॉ. अभय सिंह यादव को टिकट दिया था, लेकिन राव इंद्रजीत उन्हें टिकट देने के पक्ष में नहीं थे। हरियाणा सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री रहे अभय सिंह यादव के प्रति राव की नाराजगी का फायदा कांग्रेस की मंजू चौधरी को मिला और वह चुनाव जीत गईं।

मंजू चौधरी ने खुद स्वीकार किया है कि चुनाव में राव ने उनकी मदद की। चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान, बाढड़ा विधायक उम्मेद पातुवास, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव और पटौदी विधायक बिमला चौधरी राव की बेटी आरती के साथ डिनर में शामिल हुईं।

रेवाड़ी भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार रंगा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा भी राव इंद्रजीत के डिनर के गवाह बने। इनमें कुछ विधायक ऐसे भी हैं, जिनकी जीत में राव का कोई खास योगदान नहीं रहा, लेकिन भविष्य की राजनीति की चिंता उन्हें घर-घर जाकर पानी पीने को मजबूर कर रही है।

हालांकि अधिकांश विधायकों ने इस डिनर को राजनीतिक शिष्टाचार बताते हुए सामान्य बताया है, लेकिन राव के करीबी लोगों का कहना है कि अब राव दक्षिण हरियाणा के साथ चंडीगढ़ की सक्रिय राजनीति में भी अपना दमखम दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह के डिनर अब नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिसमें राजनीति के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे।


हालांकि राव पहले भी दिल्ली, गुरुग्राम और रेवाड़ी में राजनीतिक लोगों को इस तरह के डिनर देते रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़ में कोई जगह न होने के कारण वे अब तक यहां सक्रिय राजनीति से वंचित चल रहे थे। अटेली विधायक आरती राव को मंत्री के तौर पर सेक्टर 7 में सरकारी बंगला नंबर 82 मिला है, जहां अब राव महीने में कम से कम एक बार जरूर आएंगे।

राव भले ही दो बार आएं, लेकिन उन्होंने हर हाल में यहां कम से कम एक बार पहुंचकर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक लोगों से मिलने की योजना तैयार की है। हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर इस डिनर का हिस्सा नहीं बने। वे राव से पूरी तरह से उलझे हुए हैं।

हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में अहीरवाल बेल्ट ने निभाई अहम भूमिका

दक्षिण हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 17 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को छह सीटें मिलीं। ऐसे में दक्षिण हरियाणा खासकर अहीरवाल बेल्ट ने लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। राव इंद्रजीत गुरुग्राम से सांसद हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में राज्य मंत्री हैं।दक्षिण हरियाणा के साथ चंडीगढ़ की राजनीति में जलवा दिखाने की तैयारी में राव  इंद्रजीत, 12 विधायकों को दिया रात्रि भोज - Rao Indrajit is preparing to  show his ...

जब राव कांग्रेस में थे और फिर भाजपा की राजनीति करने लगे, तो उनकी कभी मुख्यमंत्रियों से नहीं पटी। हरियाणा के पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह के बेटे राव इंद्रजीत सिंह और उनकी बेटी आरती राव दो ऐसी राजनीतिक हस्तियां हैं, जो एक ही परिवार से होने के बावजूद केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों में मंत्री हैं।


इस तरह रेवाड़ी रैली में राव इंद्रजीत और नायब सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हुई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। रेवाड़ी रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके दबाव में नहीं आए। इस घटना के बाद दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आईं। रेवाड़ी रैली में राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी का नाम लेते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री जी हमने आपकी सरकार बनाई है, यह हमारा अधिकार है, हमारे काम होने चाहिए। इसके जवाब में सीएम नायब सैनी ने मंच से ही कहा कि हम किसी जाति की नहीं, बल्कि 2.75 करोड़ लोगों की सरकार हैं। हम इन सभी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि दिल का है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag