-
गृह मंत्रालय का बयान, देश में 678 कैदी सजा पूरी करने के बाद भी जेलों में बंद हैं
नई दिल्ली। देश की जेलों में 678 कैदी हैं, जो अपनी सजा पूरी करने के बाद भी जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करने के कारण जेलों में बंद हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मिश्रा ने बताया कि राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2022 तक की स्थिति के अनुसार 678 दोषसिद्ध कैदी हैं, जो कि सजा पूरी करने के बाद भी जुमार्ना राशि का भुगतान न करने की वजह से जेलों में बंद हैं। गृह राज्यमंत्री ने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 172 कैदी उत्तरप्रदेश की जेलों में बंद हैं। वहीं 75 महाराष्ट्र, 68 मध्यप्रदेश, 43 केरल और 41 उत्तराखंड की जेलों में बंद हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!