-
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण
डबरा (बेजोड रत्न)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कि अनुशंसा एवं ग्वालियर जिले की सी एम फेलो सुश्री सदफ जरीन खान के मार्गदर्शन मे मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों द्वारा विकासखण्ड भितरवार कि ग्राम पंचायत इकहरा के छिरेटा गांव मे मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रो ने विश्व पर्यावरण दिवश के उपलक्ष्य मे पौधरोपण किया एवं वायुदूत मोबाईल एप पर लगाए गए पौधे के फोटो को अपलोड किया गया। इस दौरान सीएम फेलो सुश्री सदफ जरीन खान ने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है। सभी को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की आवश्यकता है। प्रदूषण रहित पर्यावरण हेतु कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करना चाहिए और पेड़ पौधों को बचाने के लिए जल संरक्षण भी अति आवश्यक है क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमे जीवनदायी अॉक्सीजन की प्राप्ति होती है।इस अवसर जन सेवा मित्र प्रदीप कुशवाह, रविंद्र बाथम द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए जानकारी दी कि वर्तमान में पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है जिसका मुख्य कारण वनों का विनाश और पेड़ों की कटाई है। हमें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना चाहिए साथ ही जल संरक्षण के लिए कम से कम पानी का उपयोग करने की भी जानकारी दी। तो उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर भितरवार में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक खरे के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया गया। जिसमें डॉक्टर खरे ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के द्वारा अॉक्सीजन की समस्या उत्पन्न हुई थी जिससे कई लोग अॉक्सीजन ना मिल पाने के कारण असमय ही मौत का शिकार हो गए थे। मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ अॉक्सीजन की आवश्यकता है जिसके लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें और लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण का भी गंभीरता पूर्वक संकल्प लें। डॉ राकेश कुमार, डॉ गीतिका पटेल, मनोज दुबे, बीसीएम जयंत सिंह यादव, सुदामा दांगी जुगल किशोर पाठक, अमित अग्रवाल नारायण सिंह कुशवाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!