- तबादला समाचार: बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 41 अफसरों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी सूची

तबादला समाचार: बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 41 अफसरों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी सूची

हरियाणा सरकार ने जग निवास को झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा सुशील कुमार-1 को महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया है।

हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने 41 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 2 आईएएस और 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी अंकित कुमार चौकसे को झज्जर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा आईएएस शाश्वत सांगवान को बराड़ा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) की जिम्मेदारी दी गई है।

एचसीएस अधिकारियों के तबादले


विवेक पदम सिंह को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का नियंत्रक एवं विशेष सचिव। हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव।

डॉ. सरिता मलिक को हरियाणा सूचना का अधिकार आयोग का सचिव।

वत्सल वशिष्ठ को गुरुग्राम का अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी बनाया गया है। जग निवास को झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी बनाया गया है। सुशील कुमार-1 को महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी बनाया गया है। सतबीर सिंह को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है। वीरेंद्र सहरावत को सिरसा का जिला नगर आयुक्त बनाया गया है। 

सतबीर सिंह को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा एपीजेड फरीदाबाद का विशेष अधिकारी बनाया गया है। वंदना दिसोदिया को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है। डॉ. सुशील कुमार-2 को कैथल का जिला नगर आयुक्त बनाया गया है। दलबीर सिंह को नूंह का जिला नगर आयुक्त बनाया गया है। अश्विनी मलिक को खेल एवं युवा मामले विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है। 

ममता को मॉडल संस्कृति स्कूल की अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। विजेंद्र हुड्डा को आयुष विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है। रविंद्र यादव और मनीष कुमार लोहान को नगर निगम गुरुग्राम में अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है। जितेंद्र कुमार-3 को तावडू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा भारत भूषण को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का संयुक्त सीईओ लगाया गया है। संजीव कुमार को बादशाहपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

भूपेंद्र सिंह, नगर निगम रोहतक के संयुक्त आयुक्त को पीजीआईएमएस रोहतक में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। श्वेता सुहाग को सहकारी चीनी मिल, रोहतक की प्रबंध निदेशक लगाया गया है। शंभू को जिला परिषद एवं डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का सीईओ लगाया गया है। 

आशीष कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रोहतक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक का संपदा अधिकारी, भूमि अधिग्रहण अधिकारी, रोहतक तथा गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक का प्रशासक लगाया गया है। सुरेंद्र सिंह-3 को माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव लगाया गया है। मनदीप कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पानीपत की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेश रविश को जिला परिषद एवं डीआरडीए, कैथल का सीईओ नियुक्त किया गया है।

डॉ. नरेश कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

हितेंद्र कुमार को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

मीतू धनखड़ को नगर निगम, सोनीपत का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

नवदीप सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), इसराना नियुक्त किया गया है।

संजीव कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

सहकारी चीनी मिल, महम के प्रबंध निदेशक मुकुंद को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

शिवजीत भारती को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारायणगढ़ तथा नारायणगढ़ चीनी मिल, नारायणगढ़ का सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

अखिलेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), दक्षिण गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

अमित को सामाजिक न्याय अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

गौरव चौहान को नगर निगम, पंचकूला का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

हरप्रीत कौर को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप सचिव नियुक्त किया गया है।

विश्वजीत सिंह को हेयर आर्ट एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव तथा हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नीरज शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप सचिव नियुक्त किया गया है।

हनी बंसल को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।

तबादला आदेश


Transfer News : बड़ा फेरबदल, 2 आईएएस समेत 41 अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी लिस्ट
Transfer News : बड़ा फेरबदल, 2 आईएएस समेत 41 अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी लिस्ट
Transfer News : बड़ा फेरबदल, 2 आईएएस समेत 41 अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

Transfer News : बड़ा फेरबदल, 2 आईएएस समेत 41 अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag