- मेजर के बर्थडे गिफ्ट में ‎‎निकला हैंड ग्रेनेड, खोलते ही ब्लास्ट में हुई मौत

मेजर के बर्थडे गिफ्ट में ‎‎निकला हैंड ग्रेनेड, खोलते ही ब्लास्ट में हुई मौत


-‎‎विस्फोट के दौरान पास में ही खड़ा 13 साल का बेटा भी हो गया घायल


कीव । बर्थडे ‎गिफ्ट में ‎निकले हैंड ग्रेनेड से यूक्रेन मिलिट्री के एक मेजर की मौत हो गई। 6 नवंबर को बर्थडे मना रहे मिलिट्री अफसर का नाम मेजर हेनादी चेस्टीकोव था। ‎मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी से लौटते वक्त उन्हें कई गिफ्ट्स मिले थे। इनमें से एक गिफ्ट पैक को जब उन्होंने घर आकर खोला तो उसमें ब्लास्ट हुआ। इससे हेनादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त मेजर का 13 साल का बेटा भी करीब ही खड़ा था। 

 

Ukraine Military Major Dies in Birthday Gift Explosion | Ukraine News | बर्थडे  गिफ्ट खोला तो हैंड ग्रेनेड था, खोलते ही ब्लास्ट; 13 साल का बेटा भी घायल -  Dainik Bhaskar

वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हेनादी को उनके साथियों ने कुछ गिफ्ट्स दिए थे। वो इन्हें घर लेकर आए। इसी दौरान 13 साल का बेटा भी आ गया और उसने गिफ्ट्स दिखाने को कहा। 39 साल के हेनादी चेस्टीकोव ने बेटे की बात नहीं टाली और उसे गिफ्ट्स दिखाने लगे। यूक्रेन के होम मिनिस्टर इहोर लिमेंको के मुताबिक हेनादी घर पर वो गिफ्ट्स देख रहे थे जो उनके सहयोगियों ने उन्हें दिए थे। इनमें से एक बॉक्स ऐसा भी था जिसमें वेस्टर्न वर्ल्ड (किसी पश्चिमी देश) में बने हैंड ग्रेनेड भी थे। हेनादी के बेटे ने एक ग्रेनेड निकाला और उसका पिन हटाने की कोशिश की।

ये भी जानिए...................

- इंगेजमेंट करने के बाद हमास को ‎मिटाने में ‎जुटीं इजराइली मेजर

Ukraine Military Major Dies in Birthday Gift Explosion | Ukraine News | बर्थडे  गिफ्ट खोला तो हैंड ग्रेनेड था, खोलते ही ब्लास्ट; 13 साल का बेटा भी घायल -  Dainik Bhaskar

लिमेंको ने आगे बताया ‎कि मेजर ने ग्रेनेड बेटे के हाथ से लिया और उससे कुछ छेड़छाड़ की। इसी दौरान ग्रेनेड फट गया। मेजर की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। होम मिनिस्टर के मुताबिक यह ग्रेनेड का गिफ्ट बॉक्स जिस सहयोगी ने मेजर को दिया था, उसकी पहचान हो चुकी है। उन्होंने बताया ‎कि जब हमारी जांच टीम उसके ऑफिस पहुंची तो वहां ऐसे ही कुछ और ग्रेनेड भी मिले। चेस्टिकोव यूक्रेन मिलिट्री के कमांडर इन चीफ वेलेरी जालुजेनेई के असिस्टेंट थे। इस दौरान चीफ ने उनके निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। 
Ukraine Military Major Dies in Birthday Gift Explosion | Ukraine News | बर्थडे  गिफ्ट खोला तो हैंड ग्रेनेड था, खोलते ही ब्लास्ट; 13 साल का बेटा भी घायल -  Dainik Bhaskar

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag